फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   farmer commit suiside.

पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान किसान फंदे पर झूला

Fri, 18 Oct 2019 07:36 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 07:36 PM IST
विज्ञापन
farmer commit suiside.
farmer commit suiside.
पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से परेशान किसान फंदे पर झूला
विज्ञापन

पाली (ललितपुर)। पाली थाना क्षेत्र के गांव बंट निवासी किसान छोटेलाल पुत्र मनवा अहिरवार ने बृहस्पतिवार की रात को छत की म्यारी में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि दूसरी पत्नी के एक बच्चे को लेकर मायके जाने और अधिक बारिश होने से फसल खराब होने से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया है। वह फसल खराब होने की वजह से आर्थिक तंगी में था। उस पर बैंक का एक लाख रुपये कर्ज भी था। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसकी पहली पत्नी खेती किसानी में भी उसका हाथ बंटाती थी। उससे उसके दो बच्चे हैं। कुछ साल पहले मिट्टी खोदते समय खदान धसकने से उसमें दबकर उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उससे भी एक बच्चा है। उसने खेत में उर्द की फसल बोई थी। अधिक बारिश से फसल खराब हो गई। उसने कई लोगों के अलावा बैंक से भी एक लाख रुपये का कर्ज लिया था। फसल अच्छी होने पर पैसे लौटाने की बात कही थी लेकिन फसल खराब होने और घर में कलह होने से वह परेशान था। इसी वजह से उसकी पत्नी दो बच्चों को छोड़कर अपना एक बच्चा लेकर मायके चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात तीस वर्षीय किसान ने फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार की सुबह बच्चों ने पिता को रस्सी के फंदे से लटकते देखा तो चीखने लगे। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पड़ोस के लोग पहुंच गए। उन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। किसान के रिश्तेदारों ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह खेत गया था। इसके बाद से वह निराश था। लगभग तीन एकड़ जमीन पर खेती करने वाले किसान पर बैंक का एक लाख का कर्ज था। इसके अलावा उसने कई लोगों से कर्ज ले रखा था। रबी सीजन के तहत खेतों की तैयारी शुरू हो गई लेकिन आर्थिक तंगी एवं कर्ज की वजह से आगे की बुआई के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। इसने उसने आत्महत्या कर ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिश्तेदारों ने बताया कि आर्थिक तंगी की वजह से घर में लड़ाई भी होती थी। इसी वजह से उसकी दूसरी पत्नी अपने बच्चे को लेकर 15 अक्तूबर को मायके चली गई थी। इससे उसके साथ घर में पहली पत्नी के दो छोटे बच्चे ही थे। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, तहसीलदार अभिषेक सिंह का कहना है कि पारिवारिक कलह की वजह से उसने आत्महत्या की है। अन्य कोई वजह सामने नहीं आई है। उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। मृृतक की पहली पत्नी के दोनों बच्चों ने भी यही बताया है। परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed