{"_id":"60c26a908ebc3e01810c4f91","slug":"farmar-died-in-a-road-accident-lalitpur-news-jhs196824955","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत
ललितपुर। थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम बमरौला के पास हाइवे पर गल्ला मंडी में अनाज बेचकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई। कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना नाराहट के अंतर्गत ग्राम डोंगराकलां निवासी करन सिंह (48) पुत्र हरचरन बुधवार की सुबह अनाज बेचने के लिए ट्रैक्टर से गल्ला मंडी गया था। अनाज बेचने के बाद रात करीब आठ बजे वह ट्रैक्टर पर बैठकर गांव लौट रहा था। जब ट्रैक्टर ग्राम बमरौला के पास पहुंचा तो हाइवे पर अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर तेज रफ्तार के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। ट्रैक्टर चालक ने तत्काल ट्रैक्टर रोका और साथ में मौजूद ग्रामीण उसे उपचार के लिए ट्रैक्टर से ही जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे हैं।