फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Farm pond documents scrutinized in land conservation office

Lalitpur News: भूमि संरक्षण कार्यालय में खंगाले गए खेत तालाब के दस्तावेज

Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Farm pond documents scrutinized in land conservation office
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भूमि संरक्षण कार्यालय में खेत तालाब से संबंधित दस्तावेज खंगाले गए। साथ ही मसौरा खुर्द में स्थलीय निरीक्षण किया गया। विभाग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कुछ ग्रामीणों ने घंटाघर पर धरना प्रदर्शन किया था। जिला प्रशासन ने तीन सदस्यीय कमेटी सीडीओ के निर्देशन में गठित की थी।

भूमि संरक्षण विभाग में खेत तालाब योजना में हुई धांधली की जांच अब प्रारंभ हो गई है। सीडीओ के निर्देशन में गठित जांच टीम में डीडीओ अतिरंजन सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी राजेश कुमार सिंह व जूनियर इंजीनियर विवेक द्विवेदी शामिल हैं। बुधवार को जांच टीम ने मसौरा खुर्द में खेत तालाब का निरीक्षण किया। एक अनशनकारी के खेत में गड्ढा खोदा गया है, लेकिन तालाब नहीं बना है। वहीं, दूसरी अनशनकारी मेघा रानी के खेत में कोई तालाब नहीं पाया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने भूमि संरक्षण कार्यालय में पहुंचकर पूरे दस्तावेजों की जांच की। हालांकि, अभी जांच टीम किसी निर्णय पर नहीं पहुंची है।
विज्ञापन

----------------------
भूमि संरक्षण विभाग में खेत तालाब योजना में भ्रष्टाचार की शिकायत को लेकर घंटाघर पर अनशन चल रहा था। इसकी विस्तृत जांच प्रारंभ कर दी गई है।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed