{"_id":"66183737c83c8b71f2057cc4","slug":"fans-and-coolers-installed-in-wards-patients-shifted-from-gallery-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-113128-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वार्डों में लगाए गए पंखे-कूलर, गैलरी से शिफ्ट किए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वार्डों में लगाए गए पंखे-कूलर, गैलरी से शिफ्ट किए मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को अब गर्मी से नहीं जूझना पड़ेगा। वार्डों में पंखे व कूलर की व्यवस्था कर दी गई है। पुरुष वार्ड के बाहर व प्राइवेट वार्ड की गैलरी में गर्मी से जूझ रहे मरीजों को भी शिफ्ट कर दिया गया है।
कई कक्षों में पंखे खराब होने से मरीजों को गर्मी से जूझना पड़ रहा था। पीकू वार्ड में स्टॉफ रूम के सामने कक्ष में एक भी पंखा न होने से आधा दर्जन से अधिक मरीज परेशान थे। पुरुष वार्ड के मरीज बाहर गैलरी व प्राइवेट वार्ड की गैलरी में बिना पंखा व कूलर के लेटे हुए थे।
इस समस्या को अमर उजाला ने 30 नवंबर को पेज दो पर जिला अस्पताल: वार्डों में पंखे नहीं होने से गर्मी से जूझ रहे मरीज, शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने गर्मी से निपटने की तैयारियां शुरू कीं। पीकू वार्ड में चार नए पंखा लगा दिए गए हैं। वार्ड के प्रत्येक कक्ष में कूलर भी लगवा दिया है। पुरुष वार्ड में बाहर लेटे मरीजों को अंदर शिफ्ट कर दिया गया है। यहां भी सभी पंखों को ठीक कर दिया गया है। कूलर भी लगा दिए गए हैं। गैलरी में भी पंखे लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
-- -
सभी वार्डों के कक्षों में कूलर व पंखे लगवा दिए हैं। अब मरीजों को गर्मी से दिक्कत नहीं होगी। - डॉ. डीनाथ, प्राचार्य स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय