फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Family facing social boycott due to death of calf sought help from police

Lalitpur News: बछड़े की मौत से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे परिवार ने पुलिस से मांगी सहायता

Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Family facing social boycott due to death of calf sought help from police
बोला-पंच अब 51 हजार रुपये नकद और कथा-भोज करने का बना रहे दबाव
विज्ञापन

तालबेहट। आजादी के 76 साल होने के बाद भी ग्रामीणों को आज भी पुरानी रुढि़वादी परंपराएं झेलनी पड़ रही हैं। ऐसा ही एक मामला कोतवाली के अंतर्गत ग्राम तरगुवां में सामने आया है। यहां तकरीबन एक महीने पहले बाइक की टक्कर से एक बछड़े की मौत के बाद उस परिवार को सामाजिक बहिष्कार झेलना पड़ रहा है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई। उसका आरोप है कि पंच उन पर 51 हजार रुपये नकद देने और कथा-भोज का आयोजन करने का दबाव बना रहे हैं।
तरगुवां से अपनी समस्या लेकर आए एक व्यक्ति चुखरे एवं अन्य पीड़ितों ने बताया कि उसके परिजन ग्राम रामपुर में रहते हैं। लगभग एक माह पूर्व गांव में एक बछड़े से बाइक टकरा गई थी। बाद में उसकी मौत हो गई। इसके बाद गांव में पंचों के कहने पर परिवार ने गंगा स्नान, मुंडन एवं सामूहिक भोज कराया था। उन्होंने बताया कि हल्दी बांटने के नाम पर ही उन्होंने 33 हजार रुपये की नकदी भी दी थी।
विज्ञापन

अब ग्राम तरगुवां के पंचों ने उनके परिवार को समाज से बेदखल कर प्रतिबंधित कर दिया है। गांव के पंच परिवार पर दबाव बनाकर 51 हजार रुपये नकद और कथा व भोज कराने का दबाब भी बना रहे हैं। उसके परिवार के लोगों का मानसिक उत्पीड़न हो रहा है। आरोप है कि प्रताड़ना से उसके परिवार में बेटों और नाती-पोतों की शादी नहीं हो पा रही है। उसे गांव से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मद्द की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में तरगुवां के पंचों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद कुछ कहना उचित होगा। सामाजिक उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। - विनोद कुमार मिश्र, प्रभारी निरीक्षक तालबेहट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed