फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake video of farmer's suicide goes viral, case registered

Lalitpur News: किसान की आत्महत्या का फर्जी वीडियो किया वायरल, मुकदमा दर्ज

Wed, 05 Nov 2025 12:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Fake video of farmer's suicide goes viral, case registered
जिलाधिकारी ने जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

जखौरा पुलिस ने दो नामजद सहित एक अज्ञात पर दर्ज किया मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जखौरा क्षेत्र की एक सहकारी समिति पर खाद न मिलने पर किसान के आत्महत्या के प्रयास का फर्जी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर समिति के सचिव नंद किशोर ने जखौरा पुलिस को तहरीर दी है। इसमें उन्होंने भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया। सचिव की तहरीर पर पुलिस ने विजय, भरत अहिरवार व एक समाचार पोर्टल के अज्ञात प्रतिनिधि के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
किसी अन्य जनपद से जुड़े एक वर्ष पुराने वीडियो को सोशल साइट से उठाकर और एडिटिंग कर वायरल किया गया है। उसे जिले के जखौरा का बताया गया है। एक समाचार पोर्टल के प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन का वर्जन और खबर की सत्यता जाने बगैर खबर को मनगढंत तरीके से पोस्ट किया था। इससे आम लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। साथ ही शासन-प्रशासन की छवि को धूमिल करने का प्रयास भी किया गया। जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मौके पर उपजिलाधिकारी, एआर कॉआपरेटिव व जिला सूचना अधिकारी की संयुक्त टीम को जांच के लिए भेजा। जांच में वीडियो गलत पाया गया। उन्होंने तत्काल पुलिस अधीक्षक को पोर्टल प्रतिनिधि के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सत्यप्रकाश ने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है, जो सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों के बीच वितरित की जा रही है। उन्होंने कहा कि तथ्यहीन व भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले पोर्टल, यूट्यूब, फेसबुक आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म व चैनलों से जुड़े अराजकतत्वों को चिह्नित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed