फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake tea factory operator booked under cheating and copyright act, arrested

Lalitpur News: नकली चाय फैक्टरी संचालक पर धोखाधड़ी तथा कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज, गिरफ्तार

Tue, 07 Mar 2023 04:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
Fake tea factory operator booked under cheating and copyright act, arrested
तालबेहट। कोतवाली के अंतर्गत ग्राम ककड़ारी में फर्जी तरीके से चल रही नकली चाय फैक्टरी के संचालक आनंद कुमार शर्मा पर मुकदमा दर्ज हो गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनय कुमार की शिकायत पर धोखाधड़ी एवं कॉपीराइट एक्ट सहित विभिंन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया। रविवार को उपजिलाधिकारी अमित भारतीय, तहसीलदार अभिमन्यु कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार, क्षेत्राधिकारी कुलदीप कुमार, खाद्य निरीक्षक प्रशांत मलैया ने ग्राम ककड़ारी में छापा मारकर नकली चाय बनाने वाली फैक्टरी पकड़ी थी। इसमें भारी मात्रा में सामान बरामद किया था।
विज्ञापन

इसके संबंध में विनय कुमार ने पुलिस को दिए अपने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि सूचना पर उन्होंने ककड़ारी में छापा मारा था। एक गोदाम के अंदर कुछ खुली चाय मशीनों में भरी थी। काफी मात्रा में खुली चाय बोरों में रखी थी। चार पैकिंग करने की मशीनें लगी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर बरामद खुले चाय के बोरों को गिना गया तो 89 बोरे सफेद प्लास्टिक के खुली चाय के मिले। इसके अलावा नौ रोल रैपर मिले जिन पर एक कंपनी की चाय का नाम लिखा था। इसके अलावा सामान भी काफी मिला था। बरामद माल के बारे में व्यक्ति से पूछा गया तो पता चला कि उस व्यक्ति का नाम आनंद कुमार शर्मा निवासी ककड़ारी थाना तालबेहट जिला ललितपुर है। युवक ने स्वीकार किया कि नकली खुली चायपत्ती की पैकिंग कर भिन्न-भिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करता था। युवक पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed