फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Fake Kisan Agro Society made a report on eight in the fraud case of 35 crores

धोखाधड़ी से फर्जी चिटफंड कंपनी बनाकर 35 करोड़ की उगाही में आठ पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Fake Kisan Agro Society made a report on eight in the fraud case of 35 crores
महरौनी(ललितपुर)। फर्जी किसान एग्रो सोसाइटी (चिटफंड कंपनी) बनाकर 35 करोड़ की ठगी करने के मामले में महरौनी पुलिस ने आठ आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महरौनी निवासी विक्रम खटीक पुत्र सुरेश खटीक ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि महरौनी क्षेत्र के ग्राम दरौना निवासी श्यामजी सेंगर, चंद्रभान सिंह सेंगर, रविंद्र प्रताप सिह उर्फ राजा भैया, आशुतोष सिंह, मुकेश सेन, मास्टर कॉलोनी निवासी गोलू चौहान, महरौनी निवासी नीलेश जैन, सतेंद्र सिंह, व मास्टर माइंड श्यामजी सेंगर है। आरोप है कि इन सभी लोगों ने एक कंपनी किसान एग्रो टेक कोऑपरेटिव सोसाइटी बनाकर पूरे क्षेत्र में प्रचार किया कि वह बैंकों से दोगुना ब्याज देंगे। इस तरीके से लगभग तीन सौ से चार सौ लोगों को गुमराह करके रुपये दोगुने करने के नाम पर पैसा जमा करवाए। महरौनी के आसपास के क्षेत्रों से उक्त लोगों ने लगभग तीस से पैंतीस करोड़ रुपये की उगाही की। जब किसी ग्राहक या सदस्य ने अपनी सदस्यता, पासबुक मांगी तो उन्हें पहले गुमराह किया गया फिर एक पेज की फर्जी पासबुक दे दी गई। उसे पता चला कि उक्त लोग धोखाधड़ी से फर्जी कंपनी के नाम पर उगाही कर रहे हैं और करोड़ों की संपत्ति कस्बा महरौनी, इंदौर, दिल्ली व अन्य जगह बना चुके हैं। किसी भी सदस्य की आरडी पूरी होने पर कंपनी का नकद या चेक प्रदान नहीं किया गया, बल्कि अपने निजी बैंक खाते का चेक एवं किसी अर्पणा बंसल के नाम खाते के चेक प्रदान किए, जिससे उक्त धोखाधड़ी का पता चला, तो उन्होंने व अन्य व्यक्तियों ने अपना अपना रुपया वापस मांगा, तब उक्त लोगों व अन्य सभी लोगों को बैंक चेक खातों के चेक बांटे, जिनमें कोई भी धनराशि पर्याप्त नहीं है। जब लोगों को इस बात शिकायत की तो पता चला कि श्यामजी 29 सितंबर से फरार है और उसका मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। बाकी लोग मामला दबाने एवं जाने से मारने की धमकी दे रहे हैं। शिकायत कर्ताओं में विक्रम खटीक के अलावा अब्दुल गफ्फार , अब्दुल सलीम, सीमा बानो, धर्मेंद्र सेन, बलराम भंडारी, आशीष रत्नाकर, मुलीन राइन, नूर इस्लाम, मुन्नी राइन, वाहिद राइन, जायदा बानो, बृजेंद्र पटेल, प्रमोद चौरसिया शामिल हैं। कोतवाली महरौनी पुलिस ने उक्त मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तालबेहट में भी फर्जी कंपनी बनाकर लाखों वसूलने के आरोप
तहसील तालबेहट क्षेत्र में बीते वर्षों में एक कंपनी द्वारा एफडी, आरडी के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये वसूल किए गए हैं। इसमें काम करने वाले लोगों को सुनहरे सपने दिखाकर मोटा कमीशन दिया गया। इस पर वह अपने संबंधियों व रिश्तेदारों समेत अन्य लोगों के खाते खोलकर एफडी, आरडी कराते रहे। जब इन एफडी, आरडी का समय बीतने पर वापसी का समय आया तो कंपनी के लोग बहाने बनाकर टालते रहे। इसके बाद शिकायतों का दौर शुरू हो गया। इस पर कंपनी के तथाकथित मुख्य लोग मौका देखकर फरार हो गए। इस पर लोगों बीते माह ही डीएम, एसपी व एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वहीं इससे पूर्व जिले में कई एफडी, आरडी खोलने वाली फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों के करोड़ों रुपये ठगे गए और खोले गए कार्यालय भी बंद हो गए। उनके मोबाइल भी बंद हो गए। वहीं, बीते एक वर्ष पहले ही शहर में तीन लोगों के खिलाफ कंपनी बनाकर लोगों से लाखों रुपये ठगे गए। जनपद में आए दिन ऐसी कई फर्जी कंपनियां खोलकर लोगों को ठगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed