फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   expressed protest by taking out a candle march

Lalitpur News: कैंडिल मार्च निकाल कर जताया विरोध

Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
expressed protest by taking out a candle march
तालबेहट। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के चार दिन बाद भी लोगों में आक्रोश बना हुआ है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित लोगों ने नगर में कैंडल मार्च निकाला। वहीं, श्रीराम प्रभात फेरी के सदस्यों ने सुबह पाकिस्तान के विरोध में नारेबाजी कर दिवगंत लोगों के लिए दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के युवाओं एवं शिक्षकों ने कैंडल मार्च निकालकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद पर कड़ा एतराज जताया। इस कायराना हमले में शहीद हुए भारतीयों को श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद को जड़ से खत्म करने की मांग उठाई। इस मौके पर विजय मिश्रा, वीरेंद्र रजक, संजीव त्रिपाठी, मनोज पस्तोर, तपेश चौरसिया मौजूद रहे। वहीं, शुक्रवार की सुबह श्रीराम प्रभात फेरी के सदस्यों ने आंतकवाद के विरोध में पुराने बस स्टैंड के पास पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दिवंगत शहीदों को श्रदांजलि दी। इसमें भारत भूषण करौलिया, रमेश शर्मा, चीकू पाठक, सुरेश बबेले, हुकुम प्रजापति, धर्मेंद्र साहू आदि प्रमुख रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed