{"_id":"589b64704f1c1b945237a796","slug":"explosive-accused","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक सामग्री ले जाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक सामग्री ले जाने वाला गिरफ्तार
lalitpur
Updated Thu, 09 Feb 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूराकलां थाना क्षेत्र के गांव भुचेरा में दो और तीन फरवरी को जिलेटिन की छड़ों को ले जाने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के पलेरा थाना क्षेत्र के गांव पुरैनिया निवासी देवेंद्र तिवारी ने बताया कि वह इन छड़ों को दैलवारा की एक खदान पर ले जा रहा था। वह इन्हें छोड़कर क्यों चला गया था, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस देर रात तक उससे पूछताछ करती रही।
दो फरवरी को मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश आ रही एक बिना नम्बर की सफेद रंग की कार से पुलिस को 382 जिलेटिन की छड़ें मिली थी। अगले दिन तीन फरवरी को आसपास की तलाशी के बाद पुलिस को दो पेटी में भरी कजिलेटिन की करीब 350 छड़ें और मिली थी। इतनी अधिक मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिलने से प्रशासन काफी परेशान था। इसके खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक डी. प्रदीप कुमार ने सीओ तालबेहट कुंवर बहादुर के नेतृत्व में एक टीम बनाई थी। तफ्तीश के बाद आरोपी देवेन्द्र तिवारी को पुलिस ने बुधवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह पूराकलां स्थित पेट्रोल पम्प पर आया था।
थानाध्यक्ष पूराकलां सुुुुभाष चन्द्र नामदेव के अनुसार आरोपी ने बताया कि वह विस्फोटक सामग्री को सिनौनिया से लेकर दैलवारा स्थित एक खदान पर जा रहा था। उससे पूछताछ जारी है।