{"_id":"60bfc3548ebc3e865a238d1f","slug":"explosion-girl-friends-marriage-two-arrested-lalitpur-news-jhs1966704143","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर डराने को घर में रखा था विस्फोट, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर डराने को घर में रखा था विस्फोट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना सोजना के अंतर्गत एक गांव में प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने पर उसके परिजनों को डराने के लिए 6 जून को उसके घर में विस्फोटक सामग्री रखने के मामले में थाना सोजना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना का खुलासा किया है।
थाना सोजना के एक घर में तीन बार विस्फोटक सामग्री रखकर घर उड़ाने के प्रयास के मामले में थाना सोजना पुलिस की जांच के दौरान दो आरोपियों के नाम प्रकाश में आए, जिनमें एक आरोपी थाना तालबेहट के ग्राम रानीकोडर निवासी नंदराम यादव पुत्र भइयालाल यादव और दूसरा आरोपी थाना सोजना के ग्राम छापछौल निवासी बंटीराजा उर्फ बलबंत सिंह पुत्र जण्डैल सिंह हैं। थाना सोजना पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह 5.40 बजे क्योलारी तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। वह घर उड़ाना चाहते थे। उन्होंने बताया कि नंदराम गांव की एक युवती से एवं बंटीराजा उर्फ बलबंत सिंह एक महिला से फोन पर बातें करते थे और वह दोनों उन्हें चाहने लगे। नंदराम की प्रेमिका ने नंदराम के साथ भागकर शादी करने का आश्वासन दिया था और नंदनराम ने पैसा व कुछ जेवरात भी अपनी प्रेमिका और महिला को दिए, लेकिन बाद में पता चला कि नंदराम की प्रेमिका की शादी कहीं और तय हो गई है, तो दोनों ने प्रेमिका व उसके परिजनों को डराने धमकाने के लिए विस्फोटक सामग्री लाकर 6 जून को उसके घर के दरवाजे पर रख दी थी। पुलिस के अनुसार प्रेमिका की शादी दूसरी जगह तय होने के चलते दोनों आरोपियों ने मिलकर इस घटना को किया था। दोनों ने दो बार पहले भी इस प्रकार की घटना करने का प्रयास किया था और इन मामलों में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। आरोपियों को पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष सोजना सत्यप्रकाश शर्मा, उपनिरीक्षक उदयवीर सिंह, प्रदीप कुमार, राहुल सिंह शिवा मौर्य शामिल रहे।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले से लाए थे विस्फोटक
इस मामले में लड़की के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। तहरीर पर थाना सोजना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू करते हुए टीमों का गठन किया था। इसमें पता चला कि विस्फोटक सामग्री बंटी उर्फ बलवंत ने मध्य प्रदेश के मछली पकड़ने वाले व्यक्ति से लेकर नंदराम को दी थी। बंटीराजा पूछताछ में देने वाले का नाम नहीं बता सका।
सोजना क्षेत्र के ग्राम छापछौल में एक घर के बाहर दरवाजे पर तीन दिन पहले विस्फोटक सामग्री बरामद हुई थी। इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें नंदराम ट्रक ड्राइवर है। इसने एक युवती से प्रेम संबंध बना लिए थे और उसकी शादी दूसरी जगह तय हो गई थी। इसी वजह से उसने अपने दूसरे साथी बंटी उर्फ बलबंत के साथ मिलकर प्रेमिका के घर के दरवाजे पर विस्फोटक सामग्री रखकर विस्फोट करने का प्रयास किया था। यह दोनों पहले भी दो बार ऐसी घटना कर चुके हैं।
गिरजेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।