फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Examinations of council schools will start from March 22

22 मार्च से शुरू होंगी परिषदीय विद्यालयों की परीक्षाएं

Sat, 12 Mar 2022 01:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:46 AM IST
विज्ञापन
Examinations of council schools will start from March 22
ललितपुर। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। परीक्षाएं 22 से 26 मार्च तक आयोजित की जाएंगी, जो दो पालियों में होंगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शैक्षिक सत्र की परीक्षाओं का कार्यक्रम शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। इसमें प्रथम पाली सुबह साढ़े नौ से 11.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर में 12.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक परीक्षा होगी।
विज्ञापन

कक्षा एक के विद्यार्थियों के सभी विषयों की परीक्षाएं प्रथम पाली में होंगी। 22 मार्च को हिंदी, 23 मार्च को गणित, 24 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। इसी प्रकार कक्षा दो के विद्यार्थियों की भी सभी परीक्षाएं प्रथम पाली में ही होंगी। जिसके तहत 22 मार्च को हिंदी, 23 मार्च को गणित और 24 मार्च को अंग्रेजी की परीक्षा होगी। वहीं कक्षा तीन से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं दोनों पालियों में आयोजित कराई जाएंगी। जिला बेेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि कक्षा एक में केवल मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों की मौखिक-लिखित परीक्षाएं होंगी। जिनमें 50-50 प्रतिशत प्रश्न होंगे। कक्षा चार और पांच में लिखित और मौखिक परीक्षा का अधिभार क्रमश: 70 और 30 प्रतिशत होगा। कक्षा छह, सात, आठ में केवल लिखित परीक्षाएं होंगी। वहीं उत्तर पुस्तिकाओं मूल्यांकन 28 मार्च से 30 मार्च तक पूर्ण कर परीक्षाफल तीस मार्च तक तैयार किया जाएगा और 31 मार्च को परीक्षाफल घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed