फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ex palika chairman and daughter in law joins BJP, nominaiton for Zila panchanyat president today

पूर्व पालिका अध्यक्ष व बहू ने ओढ़ा भगवा चोला, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज

Sun, 21 Jul 2019 07:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
ex palika chairman and daughter in law joins BJP,  nominaiton for Zila panchanyat president today
पूर्व पालिका अध्यक्ष व बहू ने ओढ़ा भगवा चोला, जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन आज
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर नामांकन होने के ठीक पहले नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रमेश खटीक और उनकी पुत्रवधू जयश्री ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। ऐसे में अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी की अटकलों पर विराम लग गया और दावेदारी पुख्ता कर दी। वहीं, समाजवादी पार्टी में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वह चुनाव के लिए अभी तक किसी का नाम तय नहीं कर पाई है। सोमवार को नामांकन के समय इसकी तस्वीर साफ होगी।
राजनीति में शह और मात का खेल चलता रहता है। इस बाजी में समाजवादी पार्टी को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। जिस जिला पंचायत में समाजवादी पार्टी के सर्वाधिक सदस्य हैं, आज उसी जिला पंचायत में पार्टी को अध्यक्ष पद बचाना मुश्किल हो रहा है। पिछले दिनों पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों ने जो बागी तेवर अपनाए, उससे पार्टी को अध्यक्ष पद खोना पड़ा। अब उपचुनाव में भी सपा की हालत पतली नजर आ रही है। पार्टी के नेता अभी तक रूठे जिला पंचायत सदस्यों को मनाने में नाकाम रहे हैं। इस वजह से पार्टी चुनाव लड़ाने के लिए अभी तक किसी नाम भी तय नहीं कर सकी है।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी की जिलाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य ज्योति सिंह लोधी, अतल देवी व गुड्डी सहरिया ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसके बाद भी पशोपेश की स्थिति है। वहीं, भाजपा इस मामले में आगे नजर आ रही है। पार्टी ने अध्यक्ष पद हथियाने के लिए सपा की बागी जिला पंचायत सदस्य जयश्री को अपने साथ मिला लिया है। यही नहीं, अब उन्हें अध्यक्ष का चुनाव लड़ाने की तैयारी है। पार्टी नेताओं का मानना है कि जिला पंचायत सदस्य जयश्री ही पार्टी के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का पद दिला सकती हैं, जिससे उनके नाम पर पार्टी के अधिकतर नेता एकमत नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सूत्र बताते हैं कि सपा की ओर से जिला पंचायत सदस्य ज्योति सिंह चुनाव लड़ सकती हैं। उन्हें शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी मिल चुकी है, अब स्थानीय स्तर पर सर्वसम्मति बनाने के प्रयास चल रहे हैं। सोमवार को स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है। बता दें कि 22 जुलाई को नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 29 जुलाई को मतदान की तिथि तय की गई है। वर्तमान में संचालन समिति जिला पंचायत का कामकाज देख रही है। इसमें जाखलौन क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य वंशीधर, बिरधा क्षेत्र से जयश्री व मड़ावरा से बेटी बाई को शामिल किया गया है।
बदले घटनाक्रम पर सपा की नजर
समाजवादी पार्टी के नेताओं को बदले घटनाक्रम से फायदा मिलने की उम्मीद है। उनका मानना है कि नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन रमेश खटीक व उनकी पुत्रवधु जिला पंचायत सदस्य जयश्री के भाजपा में शामिल होने से बागी जिला पंचायत सदस्य मुश्किल में आ गए हैं। यह लड़ाई अभी तक पार्टी के अंदर थी, लेकिन अब जयश्री के भाजपा में जाने से परिस्थितियां बदल गई हैं। यदि सपा के बागी जिला पंचायत सदस्य भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करते हैं तो उनकी सपा की सदस्यता खतरे में पड़ जाएगी। सपा के नेता इस बात पर नजर रख रहे हैं कि अन्य बागी जिला पंचायत सदस्य भाजपा की सदस्यता लेते हैं या नहीं। यदि वे भाजपा की सदस्यता नहीं लेते हैं तो ऐसे में कई बागी सदस्यों की मजबूरी वापस लौटने की हो जाएगी।
ये हैं जिला पंचायत सदस्य
जिला पंचायत सदस्य पूराकलां क्षेत्र से मान सिंह यादव, खांदी से उदय प्रताप सिंह, थाना से अतल देवी यादव, जखौरा से ज्योति सिंह लोधी, थनवारा से कृष्णराजे बुंदेला, बांसी से रचना दुबे, बुढ़वार से सरिता यादव, जाखलौन से वंशीधर श्रीवास, बिरधा से जयश्री खटीक, खितवांस से वंदना देवी निरंजन, बालाबेहट से गुड्डी, नाराहट से अतर सिंह, सौंरई से बबीता कुमारी, मड़ावरा से बेटी बाई, सैदपुर से सुधा सोनी, गुढ़ा से चंद्रशेखर खरे, सिलावन से अंजू बबीता यादव, बानपुर से खिलान सिंह यादव, कैलगुवां से सुखदेन, बार से कमलेश देवी, पारौन क्षेत्र से फूल सिंह यादव निर्वाचित हैं। इनमें भाजपा के तीन, बसपा के दो सदस्य हैं। बाकी जिला पंचायत सदस्य सपा के बताए जाते हैं।
निर्णय लेने में पिछड़ रही सपा
समाजवादी पार्टी जिला पंचायत के मामले में पिछड़ती दिख रही है। एक तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले पूर्व जिलाध्यक्ष आल्हा प्रसाद निरंजन, रमेश खटीक व खिलान सिंह यादव के निष्कासन की संस्तुति पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय नहीं ले पाया। रमेश खटीक व उनकी पुत्रवधु जयश्री ने पार्टी छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली। अब सपा अध्यक्ष पद के लिए किसी का नाम अभी तक तय नहीं कर पाई है।

पार्टी नेताओं से विचार विमर्श करने के उपरांत अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार का नाम तय किया जाएगा। यदि कोई आगे नहीं आता है तो मैं खुद इस पद के लिए नामांकन करूंगी।
- ज्योति सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष, सपा
जिला पंचायत सदस्य जयश्री ने भाजपा की सदस्यता ले ली है, अब उन्हें पार्टी की ओर से चुनाव लड़ाया जाएगा।
- जगदीश सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष, भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed