फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ex chairman strike finished

एसडीएम के आश्वासन पर पूर्व चेयरमैन का अनशन समाप्त

Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
ex chairman strike finished
जमीनी विवाद को ले कर घंटाघर पर धरने पर बैठे पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष रमेश खटीक - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बृहस्पतिवार को जमीन पर अवैध कब्जा के विरोध में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रमेश खटीक घंटाघर पर अनशन पर बैठ गए। एसडीएम सदर के आश्वासन पर उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया गया। उनका कहना है कि अधिकारियों ने जमीन पर किसी भी तरह का निर्माण नहीं होने देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

इससे पहले पूर्व चेयरमैन ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में अवगत कराया था कि बाहर हद नगर पालिका स्थित जमीन पर विपक्षियों द्वारा निर्माण करने के उद्देश्य से निर्माण सामग्री एकत्रित कर ली है। उक्त जमीन के संबंध में विभिन्न न्यायालयों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के यहां कार्रवाई विचाराधीन है। यथास्थिति बनाए रखने एवं निर्माण कार्य रोके जाने हेतु स्थगन आदेश पारित है। 25 नवंबर को उक्त जमीन पर गड्ढे खुदवाए गए, जिस कारण उन्हेें अनशन पर बैठने के लिए विवश होना पड़ा। दोपहर में एसडीएम सदर केके सिंह, कोतवाल संजय शुक्ला मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्व चेयरमैन का अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed