फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Everyone is shocked to hear about the brutality of the teenager

Lalitpur News: किशोर का वहशीपन सुन हर कोई हैरान

Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Everyone is shocked to hear about the brutality of the teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मासूम की पोस्टमार्टम रिपोर्ट किशोर के वहशीपन की कहानी बयां करती है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक मासूम के शरीर में प्राइवेट पार्ट समेत हाथ, कंधे, पेट, कान समेत पांच जगह पर दांत से काटने के गहरे निशान मिले हैं। इस दौरान मासूम दर्द से बिलबिला रहा लेकिन, आरोपी किशोर ने उसके शरीर को दांत से काट डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस की पूछताछ में मासूम के परिजनों ने किसी तरह की रंजिश से इन्कार किया। पिता का कहना है उनका बेटा दिव्यांग था। दोनों साथ में खेलते नहीं थे। ऐसे में उसने यह हरकत क्यूं की, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह पा रहा है। पुलिस मासूम के पूरे कपड़े उतारे जाने की बात भी समझ नहीं पा रही है। पूछताछ के दौरान किशोर ने पहले बिल्ली के नोंचने की बात कही लेकिन, जब उससे कड़ाई से लोगों ने पूछा तब उसने खुद से काटने की बात कुबूल की। ज्यादा खून बहने पर उसने मासूम के शरीर पर पानी डाल दिया। इसके बाद अंदर कमरे से चादर लाकर उसके ऊपर डाल दिया। मां के आने पर वह भाग निकला। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि आरोपी किशोर अक्सर ही आसपास के बच्चों के साथ मारपीट करता है।




इनसेट


एक घंटे तक इलाज कराने के विवाद में उलझे रहे परिजन



दांत से कई जगह बुरी तरह चबा लिए जाने से मासूम दर्द से बुरी तरह बिलबिला रहा था। कुछ देर बाद वह अचेत हो गया लेकिन, इसके बाद भी परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने में जल्दीबाजी नहीं दिखाई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है आरोपी किशोर के परिजनों के साथ उपचार कराने को लेकर काफी देर तक विवाद होता रहा। विवाद के चलते मासूम घायल हाल में पड़ा छटपटाता रहा। गांव के लोगों के दखल के बाद आरोपी किशोर के परिजन उपचार कराने पर राजी हुए। इसके बाद मासूम को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन, तब तक काफी देर हो चुकी थी। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। उसकी नाजुक हालत को देखतकर जखौरा के डॉक्टरों ने हाथ ही खड़े कर दिए। मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के चिकित्सकों का कहना है कि अगर समय पर बालक को लाया जाता तब उसकी जान बचाई जा सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed