{"_id":"5fac3b088ebc3ea360758889","slug":"eve-teasing-at-coching-centre-lalitpur-news-jhs1809079107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर व कालेजों के ईर्दगिर्द मंडराते रहते शोहदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग सेंटर व कालेजों के ईर्दगिर्द मंडराते रहते शोहदे
विज्ञापन
jail.jpg
- फोटो : jail.jpg
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कोचिंग सेंटरों पर शोहदों के जमावड़े को लेकर अभिभावक और संचालक अलर्ट नजर आ रहे हैं। जहां सुबह पांच बजे की क्लासें बंद की जा रही हैं। वहीं, शाम को भी क्लासों पर चार बजे सेंटर का संचालन बंद कर दिया जाता है। साथ ही इसकी सूचना अभिभावकों को दे दी जाती है। वहीं, महिला अटेंडेंट भी रखी जा रहीं हैं।
कोरोनाकाल में लंबे समय बाद कक्षा 9 से 12 वीं तक कॉलेज का संचालन शुरू गया है। वहीं, कोचिंग सेंटरों में चहल पहल बढ़ गई है। लेकिन सर्दी शुरू होते ही सुबह व शाम के समय आवाजाही कम रहती है। इसी का अनुचित लाभ उठाते ही शोहदे कोचिंग सेंटर के आसपास वाहन से मंडराने लगते हैं। स्कूल, कालेज के ईदगिर्द भी कुछ ऐसी ही स्थिति बन रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अनभिज्ञ बने हुए हैं।
----
कोचिंग सेंटर एवं कालेज के आसपास आवारा किस्म के लड़के जमावड़ा लगाकर अक्सर खड़े दिखाई देते हैं। वे मौका पाते ही छात्राओं पर फब्तियां कस देते हैं। कई बार छात्राएं इस बात को घर में भी नहीं बताती है और वे निरंतर ऐसे लड़कों से परेशान होती रहती हैं।
विज्ञापन
बाबूलाल तिवारी पूर्व पार्षद
बालिकाओं की सुरक्षा के लिए हर अभिभावक चिंतित रहता है। हाल ही में झांसी में एक कोचिंग सेंटर के बाहर छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई है। इसके बाद से अभिभावकों की चिंता ज्यादा बढ़ गई हैं।
केपी कंचन, अभिभावक
हम लोग कोचिंग सेंटर दिन में आठ बजे के बाद शुरू कर रहे हैं और शाम चार बजे समाप्त कर दे रहे हैं। कोचिंग छूटने से पहले अभिभावकों सूचित कर दिया जाता है। महिला अटेंडेंट रखी गई हैं।
तौसीफ अहमद, कोचिंग संचालक
कालेज प्रशासन एवं पुलिस का कर्तव्य है कि यदि कोई लड़का कालेज के बाहर खड़ा है तो वह उन्हें वहां से भगाएं। वर्तमान में दो शिफ्ट कालेज संचालित किया जा रहा है, वैसे भी छात्राएं कालेज कम संख्या में आ रही हैं।
पूनम मलिक
प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कालेज
कोचिंग सेंटर एवं कालेजों की छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत होने की शिकायत अभी तक प्राप्त नहीं हुई है। कोविड की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निगरानी कमेटी को निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं।
रामशंकर, जिला विद्यालय निरीक्षक
छात्राओं की सुरक्षा के लिए कोचिंग व रास्ते में भ्रमण किया जा रहा है। मनचले व अन्य आवारा किस्म के युवक मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नीतू सिंह, महिला थानाध्यक्ष