फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Evaluation of board exam copies from tomorrow

Lalitpur News: बोर्ड परीक्षा की कॉपियों के मूल्यांकन कल से

Fri, 17 Mar 2023 07:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of board exam copies from tomorrow
ललितपुर। बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों के होने वाले मूल्यांकन को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन ने तैयारियां पूर्ण कर ली है। मूल्यांकन कार्य की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए अब माध्यमिक शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन कॉपियों के होने वाले मूल्यांकन को शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। बोर्ड परीक्षा की कक्षा 10वीं व 12वीं की कक्षाओं की कॉपियों का मूल्याकंन करने के लिए राजकीय इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। यहां पर 18 मार्च से एक अप्रैल तक मूल्यांकन का कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इसमें कॉपियां पहुंचाई जा चुकी है और इन्हें स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। कॉपियों के मूल्यांकन कार्य में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए जिलाधिकारी आलोक सिंह ने जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए है। जिसमें मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन अविधि तक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेगे। केंद्र पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा और स्थानीय सूचना इकाई के साथ सादा वर्दी में पुलिसकर्मी ड्यूटी करेंगे। इसके साथ बोर्ड परीक्षा की तरह ही मानीटरिंग कंट्रोल रूम का संचालन होगा। जिसके जरिए मूल्यांकन कार्य की निगरानी की जाएगी। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाले कॉपियों के मूल्यांकन की कंट्रोल रूम में वेब कास्टिंग के माध्यम से लाइव फीड होगी। कॉपियां जांचने वाले शिक्षक परिचय पत्र दिया जाएगा। जिसे देखने के बाद ही उन्हें प्रवेश की अनुमति मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन करने वाले परीक्षको की सूची तैयार कर ली और इसे उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक गंगा सिंह राजपूत ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 की कॉपियों का मूल्यांकन सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जीआईसी में मूल्याकंन केंद्र बनाया गया है। यहां पर सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। इसके साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए है। इसके साथ मॉनीटरिंग कंट्रोल रूम के जरिए मूल्यांकन की निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed