फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   estimate made for removing hightension line

पिसनारी से हाइटेंशन तार हटाने को बनाया 3.

Thu, 16 Jan 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
estimate made for removing hightension line
ललितपुर। मोहल्ला पिसनारी में मकानों की छतों की ऊपर से निकले हाइटेंशन बिजली के तार को हटाने के लिए बिजली विभाग ने 3.80 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी व संबंधित उच्चाधिकारियों को भेज दिया है। इससे मकानों के ऊपर से निकली बिजली की लाइन हटने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला पिसनारी बाग राजघाट पर सरसधाम आश्रम के पहले नहर के बायीं ओर एक दर्जन से अधिक मकानों की छतों से कुछ ही फुट की ऊंचाई पर हाइटेंशन बिजली की लाइन निकली हुई है। पिसनारी मोहल्ले में ही यहां राजघाट निवासी एक बारहवीं का छात्र शिवम राजा किराए के मकान में रहता था, जिसकी बीते सप्ताह मकान की छत पर पढ़ाई करने के दौरान छत से निकली हाइटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। पूर्व में भी यहां कई लोग हाइटेंशन लाइनों की चपेट में आने से झुलसकर घायल हो चुके हैं। बारिश के दिनों में यहां अक्सर करंट आने लगता है, जिससे यहां रहने वाले भवन स्वामी व उनके परिजन डर के साये में रहते हैं।
विज्ञापन

मोहल्लेवासियों द्वारा हाइटेंशन हटाने की मांग को लेकर पूर्व में कई बार जिलाधिकारी और जनप्रतिनधियों को ज्ञापन दिए गए। लेकिन, अब तक हाइटेंशन लाइन नहीं हटाई गई है। बीते सप्ताह हुई छात्र की मौत की खबर को ‘अमर उजाला’ ने लगातार प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिलाधिकारी ने इसे संज्ञान लिया और मकानों के ऊपर से निकली बिजली लाइन हटाने के लिए प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। इस पर बिजली विभाग ने हाइटेंशन बिजली लाइन हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए लगभग तीन लाख 80 हजार रुपये का एस्टीमेट तैयार किया है। अब धनराशि मिलने के बाद विभाग द्वारा लाइन हटाने की कार्रवाई शुरु की जाएगी। बिजली विभाग ने एस्टीमेट जिलाधिकारी व उच्चाधिकारियों को भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने किया पत्राचार
राज्यसभा सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव ने भी हाईटेंशन लाइन हटाने को लेकर एस्टीमेट बनाने के संबंध में बिजली विभाग से पत्राचार किया है। इससे पता चलता है कि हाईटेंशन बिजली की लाइन हटाने के लिए जनप्रतिनिधि संवेदनशील हैं।

---पिसनारी मोहल्ले में मकानों की छतों से बिजली की लाइन हटाकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए 3.80 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों व जिलाधिकारी को दे दी गई है। अब धनराशि विभाग में जमा करने के बाद हाइटेंशन लाइन हटाने का कार्य किया जाएगा।
- शैलेंद्र कुमार कटियार, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड ललितपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed