{"_id":"63261f9644291201fc527259","slug":"escalator-could-not-start-even-in-five-months-lalitpur-news-jhs2289958187","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह में भी नहीं हो सका एस्केलेटर का संचालन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह में भी नहीं हो सका एस्केलेटर का संचालन शुरू
विज्ञापन
ललितपुर। रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर (स्वचालित सीढ़ियां) की मशीनें व ढांचा लगकर तैयार हो गया है, लेकिन टेक्निकल काम अभी भी पूरा नहीं होने के कारण उसका संचालन पांच माह में भी शुरू नहीं हो सका है। ऐसे में बुजुर्ग व महिला यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है।
रेलवे स्टेशन पर बुजुर्ग, महिला एवं बीमार यात्रियों की असुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा प्लेटफार्म एक से दो व तीन पर जाने के लिए एस्केलेटर लगाने का निर्णय लिया गया। जिसके चलते बीते सात माह पूर्व रेलवे स्टेशन पर एस्केलेटर मशीनें लगाने का काम शुरू किया गया। दोनों प्लेटफार्म पर गड्ढे तैयार करके लोहे के पिलर तैयार किए और उन पर एस्केलेटर का ढांचा व मशीनें लगा दी गई हैं। सात माह पहले शुरू हुआ यह काम अब भी अधूरा पड़ा है। जानकारी के अनुसार एस्केलेटर मशीनों का कुछ टेक्नीकल काम होना बाकी रह गया है।
ऐसे में सात माह पहले की तरह ही यात्रियों को अभी फुट ओवरब्रिज की ऊंची सीढ़ियां चढ़कर ही दूसरे प्लेटफार्म पर आना जाना पड़ रहा है। विभागीय सूत्रों के अनुसार इस एस्केलेटर के संचालन में अभी कुछ समय और लगेगा।
विज्ञापन
दूसरे ब्रिज के लिए पिलर तैयार
रेलवे स्टेशन पर जीआरपी थाना के सामने प्लेटफार्म एक से दो व तीन पर आने जाने के लिए नया फुट ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। जिसके लिए प्लेटफार्म, एक, दो व तीन एवं निर्माणाधीन चार नंबर प्लेटफार्म पर लोहे के पिलर बनकर तैैयार हो चुुके हैं और इसके लिए लोहे के गार्डर भी मंगा लिए गए हैं, लेकिन पंद्रह दिन से गार्डर रखने की तैयारी चल रही है।
एस्केलेटर की वायरिंग का काम लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसका संचालन शुरू किया जाएगा।
-मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।