{"_id":"6a8742eb4cb9059209041cc8","slug":"enthusiasm-was-evident-among-devotees-as-they-welcomed-the-idols-of-the-shiva-family-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-161633-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: शिव परिवार मूर्तियों की अगवानी में श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: शिव परिवार मूर्तियों की अगवानी में श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
विज्ञापन
जाखलौन। शिव परिवार मूर्तियों की श्रद्धालुओं ने अगवानी की। महिलाओं ने मंगल कलश के साथ मूर्तियों की पूजा कर भव्य शोभा-यात्रा निकाली।
अति प्राचीन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शोभा-यात्रा इंद्र अखाड़ा मंदिर से प्रारंभ होकर साहू समाज रामराजा मंदिर तक पहुंची। पं.सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चार और पूजन कर आरती उतारी। वहां से दक्षिणमुखी प्राचीन हनुमान मंदिर में पहुंच कर मूर्तियों को रखा गया। मुख्य अनुष्ठान 23 अगस्त को मंदिर में इन मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कर किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य यजमान राजेश गोस्वामी के साथ महेंद्र सिंह बुंदेला, जगदीश प्रसाद जैन, अखिलेश गोस्वामी, शैलेंद्र सिंह बुंदेला, जयदेव मिश्रा, सुरेश कौंते, विवेक जैन आदि शामिल रहे।