फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Encroachment removed from two acres of land in jugpura

जुगपुरा में करीब दो एकड़ भूमि से हटाया अतिक्रमण

Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from two acres of land in jugpura
ललितपुर। मंगलवार को नगर पालिका परिषद ने जुगपुरा वार्ड में सामुदायिक शौचालय के पीछे करीब दो एकड़ भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस जमीन पर एमआरएफ (मटैरियल रिकवरी फैसैलिटी सेंटर) का निर्माण किया जाएगा। यहां लंबे समय से कुछ लोगों ने अस्थाई रूप से कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन

मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा के निर्देश के बाद नगर पालिका परिषद के अधिकारी हरकत में आए। मंगलवार को उन्होंने राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से अस्थाई कब्जा ध्वस्त कर दिया। राजस्व कर्मियों ने भूमि की पैमाइश की और उसके बाद पालिका कर्मियों ने अतिक्रमण से मुक्त हुई भूमि पर मुंडी लगा दी। इस भूमि पर कचरा निस्तारण के लिए मेटेरियल रिकवरी फैसैलिटी सेंटर बनाया जाएगा। उधर, अधिशासी अधिकारी डॉ. संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि नगर पालिका की अतिक्रमित भूमि को खाली कराने के लिए चिंह्नाकन किया जा रहा है। चार जगहों पर भूमि का चिंह्नाकन किया गया। एक स्थान पर अतिक्रमण को हटाया गया है, जो बाकी अतिक्रमण रह गया है, उसे भी शीघ्र हटा दिया जाएगा। करीब दो एकड़ भूमि को खाली कराया गया है। एमआरएफ सेंटर के लिए भूमि की कमी महसूस की जा रही है। इस भूमि के खाली होने से एनजीटी के निर्देशों का पालन आसानी से हो सकेगा। मंडलायुक्त के निर्देशों के अनुपालन में भी कार्रवाई आरंभ कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान कानूनगो सूर्यपाल, लेखपाल राजाबाबू मिश्रा, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, नजूल लिपिक रमाकांत तिवारी, सुधीर रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed