फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Encroachment removed from Ghantaghar to Sadar Kante

Lalitpur News: घंटाघर से सदर कांटे तक हटाया गया अतिक्रमण

Fri, 26 Dec 2025 12:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Ghantaghar to Sadar Kante
अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी, दोबारा अतिक्रमण किए तो जब्त होगी सामग्री, जुर्माना भी होगा वसूल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सड़क चौड़ीकरण को लेकर अब नगरपालिका ने बृहस्पतिवार को घंटाघर से लेकर सदर कांटे तक सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इससे अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मचा रहा।
घंटाघर से रेलवे स्टेशन तक सड़क के चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर बृहस्पतिवार को नगर पालिका प्रशासन ने घंटाघर के पास से सड़क के दोनों ओर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि नदी के पुल से रेलवे स्टेशन तक सड़क की दोनों पटरी से अतिक्रमण हटाया जाना है। यह अभियान जारी रहेगा। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे जेसीबी के साथ पालिका के अधिकारी और कर्मचारी जब अतिक्रमण हटाने पहुंचे तो हड़कंप मच गया। टीम ने जेसीबी से घंटाघर चौराहे के आसपास, प्रधान डाकघर के सामने वाली गली, सीओ कार्यालय के पास, प्रधान डाकघर के सामने व सदर कांटा होते हुए सड़क के दोनों ओर अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी ने दुकानदारों को चेतावनी भी दी कि जो भी डिब्बे, खोखे आदि रखकर एवं सामग्री रखकर अतिक्रमण किए हुए हैं, उन सभी को चर्च रोड के पास स्थान दिया गया है। वह उक्त स्थल पर जाकर अपनी दुकानें लगाएं। कोई भी दुकानदार दोबारा सड़क या पालिका की नाली पर अतिक्रमण करते हुए पाया जाता है तो सामान के जब्तीकरण के साथ जुर्माना वसूला जाएगा। मौके पर सफाई एवं खाद्य निरीक्षक जितेंद्र स्वरूप तिवारी, अवर अभियंता खुशबू खान, प्रभारी सफाई निरीक्षक महेंद्र सिंह यादव, वरिष्ठ लिपिक हबीब खान, निर्माण लिपिक दीपेंद्र कुमार, नजूल लिपिक सुधीर रावत, धीरेंद्र घावरी, हेड सुपरवाइजर संजय कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed