{"_id":"5e5ac0138ebc3ef3e945eb20","slug":"encroachment-of-vegetables-will-be-removed-from-the-railway-station-lalitpur-news-jhs1613883140","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन मार्ग से हटेगा सब्जी वालों का अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन मार्ग से हटेगा सब्जी वालों का अतिक्रमण
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में व्यापारियों के साथ बैठक करते जिलाधिकारी
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। कलक्ट्रेट सभागार में व्यापार बंधु की बैठक हुई, जिसमें जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने व्यापारियों की सभी समस्याओं के समाधान करने के निर्देश देते हुए मांस की अवैध दुकानें हटाने को कहा। साथ ही रेलवे स्टेशन मार्ग से सब्जी वालों का अतिक्रमण हटाने को भी कहा।
शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला व्यापार बंधु समिति की बैठक में व्यापारियों ने बताया कि स्टेशन रोड से आकाश होटल तक सड़क के दोनों ओर हाथ ठेला एवं सब्जी की दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया जाता हैं, जिससे जाम की स्थिति बनती है। स्टेशन रोड के दोनों किनारों पर आने-जाने वालों को इससे परेशानी होती है। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका ने कहा कि सड़कों के किनारे फैल रहे अतिक्रमण को नियंत्रित करने के लिए शीघ्र ही मुनादी कराई जाएगी। व्यापारियों ने बताया कि सब्जी मंडी के गेट पर साइकिल स्टैंड के कारण भी आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि स्टैंड से वसूली की कोई शिकायत नहीं है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
नगरों एवं कस्बों में मांस, मछली, अंडों की दुकानें बिना लाइसेंस के संचालित हो रहीं हैं। दुकानदारों को विशेष स्थान निश्चित किया जाए। फूड सेफ्टी एक्ट के तहत पंजीकरण कराकर नियमों का पालन कराया जाए। इस पर अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कहा कि अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को पुलिस के सहयोग के साथ उक्त स्थल से मांस की दुकानों को हटाए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में व्यापारी नेमा महेंद्र जैन मयूर, मनीष अग्रवाल, महेंद्र सतभैया, प्रदीप त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका डॉ. संजय कुमार मिश्र आदि मौजूद रहे।