फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   employment chance in year 2021

उम्मीद का उजाला: नए साल में मिलेगा हजारों युवाओं को रोजगार

Fri, 01 Jan 2021 02:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 02:14 AM IST
विज्ञापन
employment chance in year 2021
chinees toys.jpg - फोटो : chinees toys.jpg
ललितपुर। नए वर्ष 2021 से जनपदवासियों को कई योजनाओं के पूर्ण होने की उम्मीद है। इनमें अधिकांश योजनाएं ऐसी हैं, जिनसे ललितपुर ही नहीं समूचा बुंदेलखंड लाभान्वित होगा। कुछ ऐसी भी योजनाएं हैं, जो जिले के आर्थिक विकास को बढ़ाएंगी। इससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

प्रमुख योजनाओं में बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क, अमरपुर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सड़क निर्माण शामिल हैं। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर जल निगम की टंकियों के निर्माण से शहर के नेहरू नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल संकट दूर होगा।
विज्ञापन

प्रमुख योजनाओं में अगस्त में प्रदेश सरकार ने ललितपुर में बल्क ड्रग मेडिकल डिवाइस पार्क बनाए जाने की घोषणा की थी। इसके लिए तत्कालीन जिलाधिकारी योगेश कुमार शुक्ल ने शासन को करीब दो सौ एकड़ जमीन उपलब्ध कर दी थी। जमीन की उपलब्धता से इसके बनने का रास्ता साफ हो जाने के बाद यहां के युवाओं में रोजगार की उम्मीद बढ़ गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से हुए पत्राचार के बाद नए वर्ष में इसके बनने की उम्मीद है। इससे ललितपुर ही नहीं, अपितु बुंदेलखंड के हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी प्रमुख योजनाओं में मेडिकल कॉलेज है। इसकी स्थापना के बाद ललितपुर ही नहीं, अपितु सीमावर्ती मध्य प्रदेश के टीकमगढ़, सागर, अशोक नगर जिलों समेत करीब 20 लाख लोग लाभान्वित होंगे। कई सुविधाएं उपलब्ध हो जाने से लोगों को जांच के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए अमरपुर में जमीन शासन को उपलब्ध करा दी गई है। शासन द्वारा सर्वेक्षण कार्य पूर्ण कर धनराशि भी जारी कर दी गई है।
तीसरी प्रमुख योजनाओं में पर्यटन स्थल हैं। ललितपुर पर्यटन की दृष्टिकोण से सर्वाधिक संपन्न जिला है, लेकिन पर्यटन स्थलों के विकास को लेकर सरकारी मशीनरी ने पूरी तरह तटस्थता की नीति अपनाई है। वर्ष 2020 के अंतिम माह में शासन से पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई ह्रै, जिससे पर्यटन स्थलों के विकास की योजनाओं को मूर्तरूप लेने की संभावनाएं प्रबल हो गई हैं। धनराशि जाने होने के बाद सड़कों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शीघ्र ही पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए लोगों को सड़क सुविधाएं बेहतर मिलेंगी।

अन्य प्रमुख योजनाओं में शहर के नेहरू नगर की पेयजल योजना है। लगातार हो रही परेशानियां कुछ ही महीनों में दूर हो जाएंगी, क्योंकि जल निगम द्वारा कराई जा रही टंकी का निर्माण पूर्णता की ओर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed