फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Employees blow bugle against Zip Chairman, alleges indecency

Lalitpur News: जिपं अध्यक्ष के खिलाफ कर्मियों ने फूंका बिगुल, अभद्रता का आरोप

Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Employees blow bugle against Zip Chairman, alleges indecency
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष और कर्मचारी आमने-सामने आ गए हैं। अपर मुख्य अधिकारी को दिए प्रार्थनापत्र में कर्मचारियों ने अध्यक्ष के ऊपर अभद्र भाषा का उपयोग करने व अनुचित कार्य के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत के कर्मचारियों ने प्रार्थनापत्र में बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष उन पर नियम व शासनादेशों के विपरीत कार्य करने का दबाव बनाते हैं। मनमाने ढंग से कार्य न करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अवकाश लेने पर आपत्ति जताते हुए निरस्त करते हैं। साथ ही पांच बजे के बाद कार्यालय खोलने का आरोप लगाया। बताया कि जिला पंचायत में एक शासकीय वाहन है, जबकि दो ड्राइवर हैं। एक ड्राइवर से अपने पुत्र की गाड़ी चलवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्वजनिक अवकाश में उसके न आने पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर वेतन काटने की चेतावनी देते हैं। अपर मुख्य अधिकारी से कर्मचारियों ने सामूहिक अवकाश की स्वीकृति मांगी। साथ ही ताला लगाकर कार्यालय से चले गए। पत्र पर राजीव, हृदय नारायण, बलबीर, रियाज, आशुतोष, राकेश कुमार, दिनेश कुमार, अंकित, पूजा, लालाराम, हीरालाल, मोहम्मद शादाब के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed