फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricty crisis irrigation

मौजूदा परिस्थितियों की चरमराई बिजली व्यवस्था से कैसे होगी खेती

Wed, 30 Sep 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
electricty crisis irrigation
transfarmers - फोटो : transfarmers
ललितपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बुरी तरह चरमराई हुई है। कई गांव में ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। ऐसे में किसानों को रबी सीजन की बुवाई व पलेबा की चिंता सताने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि खराब ट्रांसफार्मर शीघ्र ही नहीं बदले गए तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

अगस्त माह में हुई बारिश से नष्ट हुई खरीफ की फसल से किसान परेशान है। अब किसान रबी की फसल को बेहतर करने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अक्तूूबर की शुरुआत से रबी की फसल का सीजन शुरु हो रहा है। किसान रबी की फसल की बुवाई की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

अधिकांश क्षेत्रों में किसान नहर, कुआं और नलकूप विद्युत मोटरों से खेतों मेें सिंचाई करते हैं। ऐसे में कई क्षेत्रों में किसानों की नलकूप कनेक्शनों के विद्युत ट्रांसफार्मर महीना या फिर कई दिनों से फुंके पड़े हैं। जिसके चलते किसानों को सिंचाई करने को लेकर परेशान हो रहे हैं। किसानों का कहना है कि समय पर खराब पड़े ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए तो खेती करना मुश्किल हो जाएगा। इसके अलावा अघोषित कटौती को लेकर भी किसान व ग्रामीण चिंतित बने हुए हैं। बिजली आपूर्ति का कोई रोस्टर नहीं बनाया गया है। लगातार अंधाधुंध कटौती की जा रही है। ऐसे में सिंचाई के साथ ही बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनदेखा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

65 ट्रांसफार्मरों की है जरुरत
विद्युत स्टोर में विभिन्न क्षेत्रों के किसानों के नलकूप व ग्रामीण क्षेत्र में आपूर्ति के लगभग 16 खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लाए गए हैं। लेकिन स्टोर में पर्याप्त उपलब्धता नहीं होने की वजह से विभाग समय से किसान उपभोक्ताओं को ट्रांसफार्मर नहीं मिल पा रहे हैं। यदि किसानों को पहली सिंचाई ही समय से नहीं हो पाती है तो इसका असर किसानों की फसल पर पड़ेगा। वहीं, इनमें करीब 49 ट्रांसफार्मर ग्राम सभाओं के भी हैं, जिनमें कई सप्ताह से अंधेरा पसरा हुआ है। वर्तमान में 65 ट्रांसफार्मरों की मांग लंबित चल रही है।
------
पेयजल आपूर्ति का भी बना संकट
रोस्टर से बिजली न मिलने और खराब ट्रांसफार्मर से कई स्थानों पर पेयजल आपूर्ति भी बाधित बनी हुई है। ऐसे में लोगों को नलों के कनेक्शन का भी लाभ नहीं मिल पा रहा है। देर सुबह तक नल न आने की स्थिति में हैंडपंपों पर जाना पड़ रहा है। लोग पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अनदेखा कर रहे हैं।

------
जिले में कुल 65 ट्रांसफार्मरों की मांग लंबित है। इनमें 30 ट्रांसफार्मर आ चुके हैं। शीघ्र ही सभी ट्रांसफार्मर मंगाए जा रहे हैं। खराब ट्रांसफार्मरों को बदला जाएगा।
नरेंद्र श्रीवास, एई स्टोर
---------
बिजली आपूर्ति के लिए लगतार प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक खराब ट्रांसफार्मरों में 30 बदले जा चुके हैं। शीध्र ही आपूर्ति सुचारु रुप से की जाएगी।
आकाश सचान, अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed