{"_id":"67f029961c5608a89c048e87","slug":"electricity-supply-to-30-villages-remained-disrupted-overnight-due-to-fault-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-132771-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फाल्ट से रातभर ठप रही 30 गांवों की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फाल्ट से रातभर ठप रही 30 गांवों की बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फीडरों की वायरिंग जलने और इनकमिंग मशीन का डीसी इन्वर्टर फुंकने से 30 से अधिक गांवों की बिजली ठप हो गई। सुबह मीटर विभाग की टीम ने फीडर की वायरिंग को बदला और मशीन में आई खराबी को दूर कर दोपहर बाद आपूर्ति सुचारु कराई।
बाईपास स्थित 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र में स्थापित मसौरा फीडर, निवाई फीडर, नदनवारा फीडर, कचनौंदा फीडर, कल्यानपुरा फीडर के माध्यम से आधा सैकड़ा गांवों को बिजली दी जाती है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे नदनवारा, निवाई और मसौरा फीडर की वीसीवी मशीनों की वायरिंग जल गई। मशीनों से धुआं उठने लगा। वहीं, निवाई फीडर की मशीन का डीसी इन्वर्टर भी फुंक गया। इन फीडरों के अंतर्गत तीस से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर से उक्त फीडरों की सप्लाई जंपर गिराकर बंद कर दी और जांच की तो वायरिंग जल चुकी थी।
सुबह मीटर विभाग की टीम सब स्टेशन पहुंची। वायरिंग को बदलते हुए डीसी इन्वर्टर ठीक किया। लाइनमैन ने निवाई फीडर पर पेट्रोलिंग कर आपस में मिल रहे तारों को कसकर ठीक किया। बताया कि तार झूलने के चलते हवा चलने से आपस में छू रहे थे, जिससे फीडरों की मशीनों में फाल्ट हुआ। दोपहर तक सभी फीडरों की बिजली सुचारु कर दी गई, जबकि निवाई फीडर के अंतर्गत गांवों में दो फेज से सप्लाई की गई, बाकी फाल्ट सुधारने के बाद शनिवार सुबह तक तीनों फेज से बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकेगी।
विज्ञापन
इस फीडर के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप की मोटरें, आटा चक्की आदि मोटरों का संचालन तीनों फेज आने के बाद ही शनिवार को हो सकेगा।