फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity supply has been disrupted for 27 hours in 70 villages of Jakhora power station.

Lalitpur News: जखौरा बिजली घर के 70 गांवों में 27 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप

Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Electricity supply has been disrupted for 27 hours in 70 villages of Jakhora power station.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जखौरा। क्षेत्र में रविवार को दोपहर में 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से सब स्टेशन के पांच फीडरों के अंतर्गत 70 गांव व जल निगम की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पहले केबल बॉक्स में फाल्ट आया और फिर तेज बारिश व हवा से फाल्ट की वजह से बिजली ठप हो गई।
जखौरा स्थित 33 केवी विद्युत सब स्टेशन में स्थापित जखौरा, ननौरा, रायपुर, जलनिगम सहित पांच फीडरों के माध्यम से लगभग 70 गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। रविवार की दोपहर में करीब तीन बजे 33 केवी विद्युत लाइन में फाल्ट आने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। बताया गया कि ग्राम बख्तर के पास 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में रविवार शाम को फाल्ट हो गया था। जानकारी मिलने पर सोमवार को सुबह करीब 11 बजे विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग पांच घंटे की मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक करने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे विद्युत आपूर्ति बहाल करने का कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

वहीं तेज हवा और बारिश के कारण जखौरा कस्बा के लवाउन मोहल्ले में रविवार को एक पेड़ की डाल जखौरा फीडर की लाइन पर गिर गई। जानकारी पर पेड़ की डाल हटाकर लाइन को दुरुस्त किया गया। सोमवार शाम करीब पांच बजे नदी मोहल्ला स्थित 11 केवी लाइन पर भी पेड़ की डाल गिर गई। शाम सात बजे तक डाल हटाकर लाइन ठीक कर दी गई, लेकिन शाम सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 घंटे तक बिजली गुल रहने से भीषण उमस और गर्मी के बीच लोगों को पेयजल की व्यवस्था, घरेलू कार्यों और छोटे व्यवसायों के संचालन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने जर्जर विद्युत व्यवस्था में सुधार कर फाल्ट की समस्या का स्थाई समाधान कराने की मांग की है।
---------
फोटो-28

कैप्सन-सतीश कुमार।
लगातार 27 घंटे बिजली नहीं रहने से गर्मी और उमस के कारण ग्राहकों के साथ दुकानदारों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। विद्युत व्यवस्था को मजबूत किया जाना चाहिए, ताकि बार-बार ऐसी समस्या न हो।

-सतीश कुमार, ग्रामीण।
----------
फाेटो-29
कैप्सन-दीपक कुमार।
बिजली न रहने से पानी भरने और घरेलू कामकाज में काफी दिक्कत हुई। बरसात के मौसम में हर बार लाइन फाल्ट होना आम बात बन गई है। विभाग को स्थायी समाधान कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।
-दीपक कुमार, ग्रामीण।
-------
बख्तर के पास 33 केवी लाइन के केबल बॉक्स में फाल्ट होने से आपूर्ति बंद रही, जिसे ठीक कर दिया गया है। मौसम साफ होते ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।


-सुमित कुमार, अवर अभियंता, विद्युत उपकेंद्र जखौरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed