फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity meter

अब पांच केवी से अधिक रीडिंग पर अफसर होंगे जिम्मेदार

Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Sun, 30 Aug 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जिले में अधिक से अधिक राजस्व वसूली के लिए विद्युत विभाग द्वारा अब पांच किलोवाट से अधिक भार वाले उपभोक्ताओं की रीडिंग और वसूली के लिए उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
विज्ञापन



विद्युत विभाग द्वारा हर माह विद्युत मीटरों की रीडिंग करने के बाद उपभोक्ताओं को विद्युत बिल उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके लिए एक कार्यदाई संस्था द्वारा मीटर रीडरों के माध्यम से विद्युत बिलिंग का कार्य कराया जा रहा है। संस्था द्वारा हर माह करीब 20 से 30 प्रतिशत बिलिंग नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन



उपभोक्ताओं को कई महीनों के बिल एक साथ थमा दिए जाने से उन पर एक साथ हजारों रुपये का बिल अदा करने का संकट उत्पन्न हो रहा है। विभाग द्वारा तमाम प्रयास करने के बाद भी स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो पाया है। जहां मीटर रीडरों द्वारा शत-प्रतिशत बिलिंग नहीं हो पा रही हैं, वहीं बिलिंग प्रभावित बने रहने के कारण विभाग पर भी हर माह ऐसे उपभोक्ताओं से वसूली का भार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा विद्युत भार के हिसाब से बिलिंग करने और राजस्व वसूली को बढ़ाने को जिम्मा अधिकारियों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रमुख सचिव ऊर्जा संजय अग्रवाल ने विद्युत अफसरों को राजस्व वसूली में तेजी लाने के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्हें निर्देशित किया गया है कि पांच किलोवाट से अधिक भार के विद्युत संयोजनों के हर माह शत-प्रतिशत रीडिंग के बिल निर्गत किए जाएं। मीटर खराब होने के कारण ऐसे सभी संयोजनों वाले उपभोक्ताओं के मीटर तत्काल बदलवाए जाएं। मीटर लगवाने के बाद उनके सीलिंग फीड कराएं। साथ ही पांच किलोवाट से 50 किलोवाट तक विद्युत संयोजनों के रीडिंग के बिल नहीं बनाए जाने या बिल निर्गत नहीं होने की दशा में अवर अभियंताओं को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। जबकि, पांच किलोवाट से अधिक के समस्त विद्युत संयोजनों की रीडिंग के लिए उपखंड अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed