फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity line cut, bill not payed

बिजली बकाएदारी पर कई गांव में ट्रांसफार्मरों से काटी बिजली, सैकड़ों घरों में अंधेरा पसरा

Mon, 01 Mar 2021 02:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
electricity line cut, bill not payed
ग्राम कारीटोरन दांगली में ट्रांसफार्मर से बिजली काटता विद्युत कर्मचारी। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। बिजली विभाग द्वारा बिल वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिले में 80 फीसदी से अधिक या नेवर पेड (कभी बिल अदा न करने वाले) बकाएदारी पर 40 से अधिक गांवों में सीधे ट्रांसफार्मरों से आपूर्ति काटकर बिजली ठप कर दी गई है, ऐसे में सैकड़ों घरों में अंधेरा पसर गया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग द्वारा दो किलोवाट और 10 हजार या इससे अधिक की विद्युत बकाएदारों के खिलाफ गांव-गांव जाकर विद्युत अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में नेवर पेड और 80 से नब्बे फीसदी तक बकाएदारी होने वाले क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों से ही सीधे बिजली काटी जा रही है। शनिवार को जहां नाराहट क्षेत्र के ग्राम डोंगराखुर्द में 25 केवी क्षमता के तीन निजी और गांव में स्थापित दो दस केवी क्षमता के ट्रांसफार्मरों की बिजली काट दी गई। वहीं, ग्राम बंगरिया में भी ट्रांसफार्मर से बिजली काट देने से पांच दिन से आधे से अधिक गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। इसके तहत जिले में अन्य ग्रामीण क्षेत्रों ग्राम कारीटोरन फीडर की बिजली नेवर पेड होने पर ट्रांसफार्मर से काट दी गई। मड़ावरा के ग्राम बहादुरपुर में 63 केवी, 100 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर, बानपुर के मजरा अस्तोनिया का 63 केवी ट्रांसफार्मर के अलावा जमौरामाफी, डोंगराखुर्द, ग्राम थाना गांव, ग्राम पहाड़ीकलां में नेवरपेड एवं 50 हजार रुपये से अधिक की बकाएदारी पर 25 केवी का ट्रांसफार्मर, ग्राम जरया समेत करीब 40 से अधिक गांवों में ट्रांसफार्मरों से बिजली आपूर्ति काट दी गई। इनमें विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत करीब 15 और द्वितीय खंड के अंतर्गत करीब 30 गांव में बड़ी बकाएदारी होने और लंबे समय से नहीं भरने के चलते ट्रांसफार्मरों से बिजली काट दी गई है। ऐसे में डेढ़ हजार से अधिक गांव में बिजली का बिल नहीं भरने के चलते अब लोगों को अंधेरे में रहना पड़ेगा, जो अब बिजली जमा होने की स्थिति में ही जोड़ने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

कई गांवों में पूरे उपभोक्ताओं द्वारा ही विद्युत बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इसके चलते विभाग द्वारा अभियान चलाकर ऐसे बकाएदार गांवों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। अभी तक द्वितीय उपखंड के अंतर्गत लगभग 25 से अधिक गांव के कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आकाश सचान, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed