{"_id":"69bafb32aba9fddf8b09f487","slug":"electricity-is-cut-as-soon-as-the-balance-of-the-prepaid-meter-reaches-zero-increasing-crowds-at-the-counters-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-153289-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होते ही कट रही बिजली, काउंटरों पर बढ़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रीपेड मीटर का बैलेंस शून्य होते ही कट रही बिजली, काउंटरों पर बढ़ी भीड़
विज्ञापन
अलग-अलग समस्याएं लेकर विद्युत सब स्टेशन पहुंच रहे उपभोक्ता
ललितपुर। जिले में प्रीपेड स्मार्ट मीटर व्यवस्था लागू होने के बाद बैलेंस शून्य या निगेटिव होते ही बिजली कनेक्शन स्वत: कटने लगे हैं। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया है और वे समस्याओं के समाधान व रिचार्ज के लिए बिजली काउंटरों पर पहुंच रहे हैं।
जनपद में करीब 32 हजार उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिन्हें अब प्रीपेड प्रणाली में परिवर्तित किया जा रहा है। विद्युत निगम ने 13 मार्च से नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत बैलेंस खत्म होते ही बिजली आपूर्ति स्वत: बंद हो रही है।
ऐसे में कई उपभोक्ता, जिन्होंने पहले से बिजली का उपयोग तो किया लेकिन बकाया जमा नहीं किया, उनका बैलेंस निगेटिव में चला गया। अब पुराना बकाया और शून्य बैलेंस होने पर कनेक्शन कटने लगे हैं। इससे परेशान उपभोक्ता रिचार्ज कराने और निगेटिव बैलेंस जमा करने के लिए नझाई, जिला पंचायत सहित विभिन्न बिजली काउंटरों पर पहुंच रहे हैं, जहां लंबी कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता कार्यालय, खंडीय व उपखंडीय कार्यालयों में भी उपभोक्ता बड़ी संख्या में शिकायतें लेकर पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर एप पर समाधान न मिलने से अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। कुछ उपभोक्ता अचानक बढ़े बिल से परेशान हैं, तो कुछ को पुराने बकाये के जुड़ने की शिकायत है। वहीं, कुछ सोलर उपभोक्ता बैलेंस होने के बावजूद बिजली कटने की समस्या लेकर भी पहुंचे हैं।
नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ता केवल उतनी ही बिजली उपयोग कर सकेंगे, जितना उनके मीटर में बैलेंस होगा। बैलेंस समाप्त होते ही आपूर्ति स्वत: बंद हो जाएगी। इससे पहले कई उपभोक्ता शून्य बैलेंस होने के बाद भी बिजली का उपयोग करते रहे, जिससे उनका बैलेंस निगेटिव में पहुंच गया।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में 294 प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली कट गई, जिन पर लगभग 23 लाख रुपये का निगेटिव बैलेंस था। बिजली कटने के बाद दो दिनों में 131 उपभोक्ताओं ने करीब आठ लाख रुपये जमा कर कनेक्शन दोबारा चालू कराए।
एप से मिलेगी बैलेंस की जानकारी
उपभोक्ता यूपीपीसीएल का स्मार्ट एप डाउनलोड कर लें। इस एप के जरिए हर घंटे बिजली खपत और बैलेंस की जानकारी मिल सकेगी। उन्होंने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बैलेंस एडवांस में है, उनकी बिजली नहीं काटी जा रही है। बैलेंस शून्य होने से पहले ही एप पर सूचना मिल जाएगी, जिससे उपभोक्ता समय रहते रिचार्ज कर परेशानी से बच सकते हैं। -वीरभद्र सत्यार्थी, अधीक्षण अभियंता