फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity disconected

पांच घंटे ठप रही फीडर चार व पांच की आपूर्ति

Thu, 10 Sep 2015 01:45 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 10 Sep 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। विद्युत विभाग द्वारा नई प्रणाली की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर (वीसीबी) मशीनें लगाने के बाद भी शहर के दो फीडरों की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से गड़बड़ाई हुई है। बुधवार की सुबह गल्ला मंडी सब स्टेशन पर स्थापित फीडर नंबर चार व पांच की इनकमिंग मशीन के पैनल में खराबी के कारण आपूर्ति करीब पांच घंटे ठप रही।
विज्ञापन




गल्ला मंडी स्थित 33 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर चार व पांच की विद्युत आपूर्ति सुधारने के लिए विभाग द्वारा दो सप्ताह पूर्व ही पुरानी प्रणाली की ऑयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) मशीनें हटाकर नई प्रणाली की वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें स्थापित कराई गईं थी। वर्षों पुरानी कंडम हो चुकी ओसीबी मशीनों में बार-बार खराबी के चलते उपभोक्ताओं को रोजाना रोस्टिंग के अलावा होने वाली घंटों की अघोषित विद्युत कटौती के कारण परेशान होना पड़ रहा था। पुरानी मशीनों के स्थान पर नई वीसीबी मशीनें स्थापित होने से लोगों को बेहतर आपूर्ति मिलने की उम्मीद थी, लेकिन कुछ ही दिन रह सकी। नई प्रणाली की मशीनें स्थापित होने के दूसरे सप्ताह में ही यह मशीनें दो बार खराब हो चुकी हैं।
विज्ञापन






बुधवार की सुबह सात बजे फाल्ट आने पर फीडर नंबर चार व पांच की वीसीबी मशीनों के इनकमिंग मशीन का ट्रिपिंग सिस्टम खराब हो गया, जिसके चलते दोनों फीडरों की मशीनें फाल्ट पर ट्रिप तो हो गईं। लेकिन फाल्ट ठीक होने के बाद मशीन की ट्रिपिंग वापस नहीं हो रही है। इससे आपूर्ति घंटों बंद रही। एसएसओ ने इसकी जानकारी विद्युत अधिकारियों को दी। विद्युत अधिकारियों ने मशीनों के ट्रिपिंग सिस्टम की जांच की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर तालबेहट सब स्टेशन पर रखी पुरानी इनकमिंग वीसीबी मशीन का पैनल मंगवाया गया और अधिकारियों की देखरेख में शाम पांच बजे पैनल बदलकर पूर्ति सुचारु की जा सकी। यह हाल मात्र यहां स्थापित इन दोनों फीडरों का ही नहीं है, बल्कि 66 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत फीडर नंबर एक, नेहरू नगर, राजघाट, देवगढ़ और चंदेरा की ओसीबी मशीनों का भी है। एक बार मशीनें यदि ट्रिप हो जाएं तो आपूर्ति सुचारु करना भी मुश्किल हो जा रहा है। मशीनों की जरूरी उपकरणों की उपलब्धता स्टोर में नहीं है। समय से तेल नहीं बदला जा रहा है। मशीनों का मेंटीनेंस समय से नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विद्युत अधिकारियों का अधिकांश समय उप्र पावर कार्पोरेशन के निर्देश पर विद्युत राजस्व बढ़ाने के  अभियान में निकल रहा है, जिससे सुचारु आपूर्ति तो दूर की बात पीक आवर में स्थिति यह रहती है कि एक घंटे भी किसी फीडर को लगातार आपूर्ति मिलना मुश्किल हो रहा है।






हाईटेंशन लाइनों की क्रॉसिंग बनी समस्या
ललितपुर। मंगलवार की रात पौने नौ बजे फीडर नंबर एक के अंतर्गत जेल चौराहा के पास 11 हजार केवी लाइन के विद्युत तार टूट जाने से दर्जनों मुहल्लों की आपूर्ति दो घंटे तक बाधित रही। वहीं, अभिलाषा पेट्रोल पंप के पास फीडर नंबर एक के 11 हजार केवी लाइन के तारों की नझाई सब स्टेशन को जाने वाले 33 हजार केवी सब स्टेशन से क्रॉसिंग होने के कारण तालाबपुरा व घंटाघर फीडरों की आपूर्ति भी घंटों बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed