{"_id":"58cedf364f1c1be5431a1be2","slug":"electricity-crisiss-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर गुल रही पूरे शहर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर गुल रही पूरे शहर की बिजली
lalitpur
Updated Mon, 20 Mar 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली विभाग द्वारा दिन में किए गए मेंटीनेंस की पोल रात में ही खुल गई। शनिवार रातभर रुक-रुक कर हुई रिमझिम बारिश के कारण जगह-जगह हाईटेंशन लाइनों में फाल्ट हो गई, वहीं उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर के फ्यूज उड़ गए। फाल्ट के चलते शहर समेत सैकड़ों गांवों की बिजली रात भर ठप रही, जो रविवार दोपहर बाद सुचारु हो सकी। शनिवार को दिन में मेंटीनेंस के चलते दिन में बिजली आपूर्ति ठप रही थी।
शहर के 66 केवीए विद्युत सब स्टेशन, नझाई बाजार सब स्टेशन, जखौरा व बांसी सब स्टेशन, महरौनी, बिरधा, पाली आदि विभिन्न विद्युत सब स्टेशनों का बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा चुनाव के दौरान व चुनाव के बाद मेंटीनेंस का कार्य किया है। इसमें फीडरों की वीसीबी यानी वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनें, पांच व दस एमवीए ट्रांसफार्मरों में ऑयल आदि की जांच, फ्यूज वायर बदलने, सफाई के अलावा जर्जर हाइटेंशन लाइनें जरूरत के हिसाब से बदलने का कार्य, इंसुलेटर, डिस्क बदलने आदि का कार्य किया गया। इसके बाद अब शनिवार की रात को जब बारिश की बूंदें हाइटेंशन व लोटेेंशन तारों पर पड़ीं तो शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह तार टूट गए और मशीनों में ब्लास्ट तक हो गया। वहीं ट्रांसफार्मर के फ्यूज भी उड़ते रहे। फीडर नंबर एक व पिसनारी फीडर के अंतर्गत शनिवार की देर रात करीब सवा बारह बजे विवेक नगर में हाइटेंशन तार टूटने से बिजली गुल हो गई, जो पेट्रोलिंग में तार जोड़कर अगले दिन सुबह करीब सवा दस बजे सुचारु की जा सकी।
चंदेरा फीडर के अंतर्गत मन्नू पेट्रोल पंप के पास शनिवार को रात डेढ़ बजे 11 हजार केवी लाइनों पर पेड़ों की डाल गिरने से बिजली ठप हो गई, जो रविवार को सुबह 10.05 बजे सुचारु की जा सकी। वहीं देवगढ़ फीडर के अंतर्गत शनिवार की रात सवा 11 बजे ग्राम मैरतीकलां में हाइटेंशन तार टूटने से बिजली गुल हो गई, जो अगले दिन रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे तार जोड़कर सुचारु की जा सकी। इसके बाद भी दोपहर में फिर से धौर्रा के पहले तार टूट गए, जिसके चलते बार-बार शटडाउन लेने से बिजली बाधित रही। वहीं राजघाट फीडर के अंतर्गत ग्राम गनगौना में शनिवार की रात को ही साढ़े ग्यारह बजे बारिश के दौरान हाइटेंशन लाइन के तार आपस में टकराने से फाल्ट से टूट गए। जिसके बाद रविवार को 13 घंटे बाद विद्युत कर्मियों द्वारा तार जोड़कर आपूर्ति सुचारु की गई। इसी प्रकार फीडर नंबर चार के अंतर्गत जिलाधिकारी कार्यालय के पास हाइटेंशन तार टूट गए और आपस में टकरा रहे थे। जिससे इस फीडर की बिजली गुल गई। इसके बाद सब स्टेशन पर विद्युत कर्मियों द्वारा वीसीबी मशीन से बिजली चालू को ट्राई ली गई। जिसके चलते उक्त फीडर की इनकमिंग वीसीबी मशीन की सीटी यानी करंट ट्रांसफार्मर फट गया, जिससे फीडर चार के साथ ही नेहरूनगर व फीडर नंबर चार की बिजली भी ठप हो गई, इसका कारण यह है कि इस इनकमिंग मशीन से ही यह तीनों फीडरों को जोड़ा गया है।
विज्ञापन
रविवार शाम पांच बजे तक सभी फीडरों का फाल्ट ठीक कर बिजली सुचारु की। वहीं बार-बार फीडरों की वीसीबी मशीनों की ट्राई लेने पर यहां स्थापित उच्च क्षमता के ट्रांसफार्मर के फ्यूज भी कई बार उड़ रहे थे। वहीं, गल्ला मंडी सब स्टेशन के यार्ड में नझाई बाजार सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवीए विद्युत लाइन में शनिवार की रात साढ़े बारह बजे फाल्ट के चलते यहां स्थापित घंटाघर और तालाबपुरा फीडर की बिजली ठप हो गई, जो रविवार की सुबह 7.25 बजे सुचारु हो गई। इसी प्रकार जखौरा, महरौनी, बिरधा व पाली के ग्रामीण फीडरों की बिजली रात भर फाल्ट के चलते ठप रही।