फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electricity crisis

तेज आंधी व तूफान से बिजली व्यवस्था हुई चरमराई, घंटो बाधित

Sun, 10 May 2020 11:42 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
electricity crisis
ललितपुर। जनपद में रविवार की दोपहर में अचानक आई आंधी से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था चरमराई गई। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली ठप हो गई।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर करीब सवा तीन तेज तेज आंधी आने से बाईपास सब स्टेशन की 33 केवी लाइन से बिजली रौंड़ा सब स्टेशन से ठप हो गई। इससे सब स्टेशन बाईपास, बिरधा व पाली सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। करीब डेढ़ घंटे बाद शाम 4.55 बजे 33 केवी लाइन से आपूर्ति रोंड़ा सब स्टेशन से सुचारु की जा सकी। लेकिन, आंधी के चलते बाईपास सब स्टेशन एवं बिरधा सब स्टेशन के अधिकांश फीडर ब्रेकडाउन में चले गए। जगह-जगह फीडरों की बिजली ठप रही।
विज्ञापन

देर शाम सवा छह बजे तक लाइनमेन पेट्रोलिंग करके फाल्ट की खोज में लगे रहे। बाईपास सब स्टेशन के फीडर मसौरा में फाल्ट आ गया, इसे शाम को सुधारने के प्रयास चल रहे थे। वहीं, फाल्ट में बंद कल्यानपुरा फीडर बिरारी तक ही चालू हो गया। जबकि, नदनवारा, छिपाई व खितवांस फीडर की भी यही स्थिति रही। आंधी आने पर शहर के फीडरों को भी कुछ समय के लिए बंद करना पड़ा, हालांकि अधिक नुकसान नहीं होने से जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीवार गिरने से महिला की मौत
कलौथरा। कस्बा बिरधा में तेज हवा चलने के कारण दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इसी दौरान राधा देवी (42) पत्नी प्रताप सिंह जो कि टिन शेड के समीप दीवार के पास कंडे (उपले) रख रही थी। अचानक आंधी तेज हो गई और मकान की एक कच्ची दीवार महिला के ऊपर जा गिरी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन- फानन में महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिरधा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक महिला के दो पुत्र व एक पुत्री है। मृतक के पति होमगार्ड तैनात हैं। पति का कहना है कि इसकी सूचना सदर तहसीलदार व लेखपाल को दे दी गई, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर घटनाक्रम का जायजा लिया। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दस मिनट चली आंधी
ललितपुर। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और दस मिनट तक तेज हवा चली। इससे मौसम में ठंडक आ गई।
रविवार की दोपहर में कड़क धूप थी। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। देखते ही देखते करीब दो बजे आसमान में बादल छा गए। ठंडी हवाएं चलने लगी। शहर में ठंडी हवाएं चलती रहीं, लेकिन पास में स्थित ब्लाक बिरधा क्षेत्र में आंधी आने से लोगों को असुविधा हुई और मकान की दीवार गिर गई। आंधी करीब दस मिनट ही आई। इसके बाद शहर का मौसम ठंडा हो गया। हवाएं बराबर चलती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed