फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity consumption increased by 70 lakh units in 25 days

Lalitpur News: पच्चीस दिन में बढ़ी 70 लाख यूनिट बिजली की खपत

Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Electricity consumption increased by 70 lakh units in 25 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। भीषण गर्मी के साथ बेतहाशा बिजली का लोड बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार 25 दिन में 70 लाख यूनिट लोड बढ़ गया है। इससे आपूर्ति लड़खड़ा गई है। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता भी लोड के हिसाब से कम है। लोड अधिक होने से लगातार बिजली कटौती हो रही है। ट्रिपिंग भी बड़ी समस्या है। गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं।
दिनोंदिन गर्मी बढ़ती जा रही है। घरों, कार्यालयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में एसी-कूलर का उपयोग बढ़ा है। लोग घरों से कम निकल रहे हैं। दोपहर में राहत और रात में नींद पूरी करने के लिए एसी और कूलर-पंखे का सहारा ले रहे हैं। स्कूलों में छुट्टियां होने से बच्चे घरों में टीवी और कंप्यूटर चला रहे हैं, इससे बिजली की मांग में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। विभागीय आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल में जहां 5.30 करोड़ यूनिट लोड आया था, वहीं 25 मई तक यह बढ़कर छह करोड़ यूनिट पहुंच गया। एक माह में 70 लाख यूनिट बिजली का लोड बढ़ गया है। विभाग रोस्टर के अनुसार आपूर्ति देने में हांफ रहा है। केबल जलने व ट्रिपिंग के साथ ही ट्रांसफॉर्मर भी खराब व फुंक रहे हैं।
विज्ञापन

---
बीते वर्ष की अपेक्षा बढ़ा 20 फीसदी से अधिक लोड
अप्रैल 2023 में 4.40 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई थी। इस वर्ष अप्रैल में 5.30 करोड़ यूनिट की खपत हुई, जो पिछले वर्ष की अपेक्षा 17 फीसदी अधिक है। मई 2023 में 4.80 करोड़ यूनिट लोड आया था तो इस वर्ष 25 मई तक छह करोड़ लोड आया है। यह पिछले वर्ष की अपेक्षा 20 फीसदी से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दो माह में जल गए 350 ट्रांसफॉर्मर
मांग बढ़ने से कई फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता कम होने से कई बार यह खराब हो रहे हैं। विभागीय आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में 150 तो इस माह 200 ट्रांसफॉर्मर खराब हो गए। इस तरह दो माह में 350 ट्रांसफॉर्मर खराब हो चुके हैं।
---
फैक्ट फाइल
- उपभोक्ता - 1.62 लाख
- बिजलीघर- 19
कुल ट्रांसफॉर्मर - 15300
---
बढ़ती गर्मी के साथ बिजली का लोड बढ़ा है। 25 दिनों में 70 लाख यूनिट लोड अधिक हो गया है।
- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed