फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electricity and water problems were resolved in the medical college.

Lalitpur News: मेडिकल कॉलेज में दूर हुई बिजली और पानी की समस्या

Mon, 24 Nov 2025 12:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Electricity and water problems were resolved in the medical college.
विद्यार्थियों को नहीं होगी परेशानी, वैकल्पिक व्यवस्था पर नहीं रहेगी मजबूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मेडिकल कालेज के विद्यार्थियों को अब बिजली और पानी के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्हें वैकल्पिक व्यवस्थाओं के सहारे नहीं रहना होगा। हाईवे के पास अमरपुर स्थित मेडकिल कॉलेज भवन में जल निगम ने जल की आपूर्ति शुरू कर दी है। वहीं, 33 केवी के ट्रांसफार्मर के स्थापित होने से पर्याप्त बिजली मिल रही है। अब विद्यार्थियों को कक्षाएं, हॉस्टल में मानक अनुरूप सुविधाएं मुहैया हो सकेंगी। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि जल्द ही विद्यार्थियों को शिफ्ट किया जाएगा।
मेडिकल काॅलेज को 31 जुलाई 2024 को एनएमसी ने मान्यता दी थी। इसके साथ ही कॉलेज में 100 सीटों पर एमबीबीएस प्रथम वर्ष के विद्याथिर्यों को प्रवेश दिया गया था। एक अक्तूबर से कक्षाएं शुरू होनी थीं लेकिन कॉलेज भवन में बिजली और पानी की सुविधा न होने के कारण कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। 13 माह बीतने के बाद अब बिजली व पानी की समस्या दूर हो गई है।
विज्ञापन

यहां 250 केवी के दो ट्रांसफार्मरों से बिजली के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। वहीं, पानी के लिए पास के ही किसान से पानी लिया जा रहा था। अब जल निगम ने अलग पंप हाउस, सीडब्ल्यूआर का निर्माण किया है। पाइपलाइन डालकर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है। वहीं 33 केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित होने से बिजली का संकट दूर हो गया है। अब सभी भवनों में बिजली की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


300 बेड के अस्पताल में चल रही थीं कक्षाएं
बिजली और पानी की समस्या के चलते एमबीबीएस प्रथम बैच के विद्यार्थियों की कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी थीं। छात्र-छात्राओं को हॉस्टल भी नहीं मिल सका था। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ने 300 बेड के अस्पताल के हॉल में कक्षाएं शुरू करा दी थीं।


वर्जन
हाईवे के पास स्थित अमरपुर भवन में बिजली और पानी की समस्या दूर हो गई है। स्थायी व्यवस्था होने के चलते अब एमबीबीएस प्रथम बैच के विद्यार्थियों को जल्द ही अमरपुर भवन में ठहराया जाएगा। - डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed