फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electric wires above schools...ten thousand children in danger

Lalitpur News: स्कूलों के ऊपर बिजली के तार... खतरे में दस हजार नौनिहाल

Sat, 16 Dec 2023 12:01 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Electric wires above schools...ten thousand children in danger
सबहेड : शिक्षा विभाग ने हाईटेंशन बिजली के तार हटाने के लिए विभाग को लिखा पत्र, 77 विद्यालयों के ऊपर से गुजरी है विद्युत लाइन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। सरकारी स्कूलों के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन बिजली लाइनों से हादसे का खतरा रहता है। खतरे के बीच बच्चे कई सालों से ऐसे ही पढ़ाई करने को मजबूर हैं। कई बार ये लाइनें हटवाने की मांग उठी चुकी है, लेकिन विभागीय अफसर अनदेखी करते हैं। अब शिक्षा विभाग ने इन तारों को हटाने के लिए बिजली विभाग को पत्र लिखा है।
जिले में 1354 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय है। इनमें 1.68 लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैंं। जिले में विभिन्न ब्लॉक अंतर्गत 77 विद्यालयों के ऊपर से हाईटेशन विद्युत लाइन गुजरी है। इनमें ब्लॉक बार क्षेत्र के 11, मड़ावरा क्षेत्र के छह, बिरधा क्षेत्र के 17, महरौनी क्षेत्र के 10, जखौरा क्षेत्र के 23 और तालबेहट क्षेत्र के 10 विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों में दस हजार बच्चे पढ़ते हैं। परिषदीय स्कूलों के ऊपर से गुजरे तारों में तेज हवा चलने पर स्पार्किंग होती रहती है। इस कारण से बच्चों के अभिभावकों और शिक्षक हर समय चिंतित रहते हैं कि कहीं कोई अनहोनी घटना न हो जाए। सरकारी स्कूलों के ऊपर से निकली विद्युत लाइनों को हटवाने की कई बार मांग उठ चुकी थी। लेकिन विभागीय अफसर अनदेखी करते रहे। लेकिन अब इन विद्यालयों के ऊपर से गुजरी विद्युत लाइन को हटाने की कवायद शुरू हो चुकी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार पत्र के क्रम में बिजली विभाग ने विद्युत लाइन हटवाने के लिए स्टीमेट बनाकर भेजा है।
विज्ञापन

----------
विद्यालयों के ऊपर से बिजली की लाइन गुजरने वाले विद्यालयों को चिह्नित करा लिया गया है। इन लाइनों को हटवाने के लिए बिजली विभाग को पत्र भेजा गया है। जल्द ही इन्हें हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिकेश यादव, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed