फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric shockk died

गाज गिरने से एक की मौत, सात झुलसे

Thu, 18 Apr 2019 01:30 AM IST
lalitpur Published by: Pragyan dubey Updated Thu, 18 Apr 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
electric shockk died
प्रशासन - फोटो : amar ujala
तालबेहट। मंगलवार की रात तेज आंधी और बरसात के दौरान जखौरा और तालबेहट ब्लॉक के कई गांवों में ओले गिरने से खेतों में खड़ी करीब तीस फीसदी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है, सत्तर प्रतिशत फसल कट चुकी है। दो स्थानों पर गाज गिरने से एक युवक की मौत हो गई जबकि, छह से अधिक लोग झुलस गए। इन्हें सीएचसी तालबेहट में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात मौसम में बदलाव आने से किसानों की चिंता बढ़ गई। मंगलवार की रात में  ग्राम बैदोरा में गाज गिरने से शिशुपाल (35) पुत्र करन की मौत हो गई। आंधी आने के कारण मृतक किसान खेत पर फसल इकट्ठी कर रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया। जानकारी के बाद एसडीएम कृष्ण कुमार सिंह ने लेखपाल दीनदयाल मिश्रा को मौके पर भेजा। बुधवार की सुबह से भी कई क्षेत्रों में बरसात हुई। इस दौरान ग्राम दौलता में सीताराम यादव के आंगन में गाज गिरने से उसकी पत्नी  मखनबाई बेहोश हो गई, उसे सीएचसी में लाया गया। इसी तरह ग्राम हर्षपुर के मजरा खदरी में गाज गिरने से मानक सहरिया पुत्र काशीराम, ममता पत्नी मानक, रामप्रसाद पुत्र कमतू, रती पत्नी कोमल, सोना पुत्री बृजलाल झुलस गए। सभी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


ओलों से महिला चोटिल
तालबेहट। बुधवार को सुबह विकासखंड के कई गांवों में ओले गिरे, जिससे किसानों की खेतों में एकत्रित की गई फसल को नुकसान हो गया। खासकर किसानों का भूसा खराब हो गया। किसानों ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी 30 फीसदी से अधिक किसानों की गेहूं की फसल खेतों में खड़ी है। मौसम के बदले मिजाज ने उनका नुकसान कर दिया। बुधवार को ओले गिरने से ग्राम हर्षपुर के मजरा साठिया निवासी लाड़कुंवर पत्नी करन कुशवाहा के सिर में चोट लग जाने से वह बेहोश हो गई। उसे गांव के लोग उपचार के लिए  सीएचसी लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सब जगह कीचड़ ही कीचड़
तालबेहट। बेमौसम बरसात ने नगर और गांवों में सफाई व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। बरसात से नगर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया। गांवों में लगे कचरे के ढेरों में पानी गिरने से गंदगी सड़क पर बह आई। कुछ गांवों में नालियां अवरुद्ध होने के कारण गंदा पानी सड़क पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed