फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   electric fault

33 केवी लाइन फाल्ट में आने से शहर व मड़ावरा क्षेत्र की बिजली रही ठप

Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
electric fault
electricity bulb - फोटो : electricity bulb
ललितपुर। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से रविवार की दोपहर में डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति गुल रही। वहीं, मड़ावरा की 33 केवी लाइन में भी फाल्ट आने के कारण देर शाम तक बिजली सुचारु नहीं हो सकी। जबकि सोजना लाइन के ब्रेकर पर गाज गिरने के कारण सोजना सब स्टेशन से जुड़े फीडरों की बिजली आपूर्ति भी घंटों गुल रही। इससे दर्जनों गांव प्रभावित रहे।
विज्ञापन

रोंड़ा स्थित 132 केवी सब स्टेशन से गल्ला मंडी सब स्टेशन को जाने वाली 33 केवी लाइन में रविवार को दोपहर में 12.45 बजे रोंड़ा के पास जंपर जल गया, जिसके चलते शहर के फीडर संख्या एक, तीन, चार, नेहरू नगर, गोविंद नगर, पिसनारी, नझाई बाजार, तालाबपुरा, घंटाघर, जलसंस्थान की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। जानकारी मिलने पर अवर अभियंता राजकुमार के नेतृत्व में लाइनमैन कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर फाल्ट को दूर किया और दोपहर 2.15 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु की जा सकी। वहीं, महरौनी 132 केवी सब स्टेशन से मड़ावरा की 33 केवी लाइन में रविवार को दोपहर में लगभग पौने तीन बजे फाल्ट आ गया, जिससे मड़ावरा विद्युत सब स्टेशन से जुड़े गिरार, मदनपुर व मड़ावरा फीडर के करीब पांच दर्जन से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जानकारी पर लाइनमैन स्टाफ ने पेट्रोलिंग करते हुए लाइन ठीक करने का प्रयास शुरू किया, लेकिन शाम को साढ़े पांच बजे के आसपास अचानक से बारिश होने से फाल्ट सुधारने में दिक्कत आ गई। हालांकि देर शाम तक लाइन का फाल्ट ठीक नहीं हो सका था। वहीं सोजना विद्युत सब स्टेशन के ब्रेकर पर गाज गिरने के चलते सब स्टेशन की लाइन फाल्ट में आ गई। जिससे सोजना विद्युत सब स्टेशन से जुड़े फीडरों के अंतर्गत आने वाले दर्जनों गावों की बिजली भी रविवार की शाम को गुल हो गई। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मचारियों द्वारा लाइन सुधारने का कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed