फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Electric bus trial on Jhansi-Lalitpur route, will start soon

Lalitpur News: झांसी-ललितपुर मार्ग पर इलेक्टि्रक बस का हुआ ट्रायल, जल्द होगी शुरू

Fri, 18 Jul 2025 01:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Electric bus trial on Jhansi-Lalitpur route, will start soon
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने झांसी-ललितपुर मार्ग पर इलेक्ट्रिक बस के संचालन के लिए ट्रायल कर लिया है।
बृहस्पतिवार को एक इलेक्ट्रिक बस झांसी से ललितपुर के लिए आई, जिसके बाद वापस हो गई। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल पूर्ण हो गया है, जल्द ही संचालन शुरू किया जाएगा।
झांसी-ललितपुर मार्ग पर डीजल बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। कारण मार्ग में झांसी के बाद मध्यप्रदेश की सीमा होने के चलते परमिट जारी नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव तैयार किया था। इसको शासन ने बीते माह स्वीकृति दे दी थी। शासन से स्वीकृति के बाद इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की तैयारियां की थी। बीते दिनों झांसी डिपो में इलेक्ट्रिक बस प्राप्त हो गई थी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ई-बस के संचालन के लिए ट्रायल किया गया। यह बस झांसी डिपो से ललितपुर के लिए आई। यहां पर बस स्टैंड पर खड़ी रही। इसके बाद झांसी के लिए रवाना हो गई। बस को बिना कंडक्टर के भेजा गया था। बस चालक के अलावा ऑपरेटर भी आए थे, जिन्होंने बस संचालन की जांच की। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि ट्रायल सफल रहा है। जल्द ही इसका संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में परमिट वाली बस के स्थान पर चलाया जाएगा। इसके बाद समय निर्धारित कर अन्य बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed