{"_id":"572cdddb4f1c1bf2285cd195","slug":"electrecity-gone-in-84-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर व 84 गांव की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर व 84 गांव की बिजली ठप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
electrecity, lalitpur hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ओसीबी मशीनें हटाकर वीसीबी मशीनें लगाने के काम के कारण शुक्रवार को शहर समेत औद्योगिक क्षेत्र चंदेरा, देवगढ़ व राजघाट फीडर के सात दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति दिन भर ठप रही, इससे जहां विभिन्न संस्थानों में कामकाज प्रभावित रहा। वहीं, बाजार में व्यापारियों का कारोबार भी प्रभावित रहा। पनकी कंट्रोल द्वारा जनपद के लिए जारी बीस घंटे की बिजली सप्लाई के आदेशों का पूरी तरह से पालन नहीं हो पा रहा है। कभी तार टूटने, कभी आयल सर्किट ब्रेकर (ओसीबी) और वैक्यूम सर्किट ब्रेकर ( वीसीबी) मशीनों अथवा ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण आए दिन बिजली गुल रहती है।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक, तीन, चंदेरा, राजघाट, देवगढ़ फीडरों के माध्यम से शहर व 84 गांवों को बिजली आपूर्ति प्रदान की जाती है। यहां दशकों पूर्व से स्थापित ओसीबी मशीनों की स्थिति काफी खराब हो चुकी थी।
इन मशीनों का ट्रिपिंग सिस्टम खराब होने से हाइटेंशन लाइनों में फाल्ट होने के कारण फीडरों की ओसीबी मशीनें कई बार ट्रिप नहीं करती थीं, जिससे यहां तैनात विद्युत कर्मी की जान को भी खतरा बना रहता था। कई बार स्थिति से निपटने के लिए नई वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनों के लिए स्टीमेट बनाकर आलाधिकारियों के पास भेजा गया। स्टीमेट पास भी हो गया, यहां तक कि करीब आठ माह पूर्व नई मशीनें भी मंगा ली गईं, लेकिन विभागीय व्यस्तता का हवाला देते हुए नई वीसीबी मशीनों को स्थापित नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में तपन बढ़ने के साथ ही फाल्ट का सिलसिला भी बढ़ने लगा, तो विद्युत अधिकारियों को नई वीसीबी मशीनों को स्थापित कराने की याद आ गई। एक सप्ताह पूर्व बृहस्पतिवार को विभाग द्वारा सब स्टेशन में स्थापित फीडर नंबर एक व राजघाट की पुरानी प्रणाली की ओसीबी मशीनें हटाकर नई वीसीबी मशीनें स्थापित कर दी गई थीं। जबकि, शुक्रवार को विभाग द्वारा देवगढ़ व चंदेरा फीडरों पर भी नई वीसीबी मशीनें स्थापित करा दी गई हैं।
इसके कारण 66 केवी लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी फीडरों (फीडर एक, तीन, राजघाट, देवगढ़ व चंदेरा) की बिजली दिन भर ठप रही। यही नहीं, दोपहर में करीब साढ़े बारह बजे से सब स्टेशन में स्थापित किए गए कैपेसिटर को चार्ज करने के लिए 33 केवी लाइन की आपूर्ति भी बंद कर दी गई, जिससे नेहरू नगर के अलावा फीडर नंबर चार व पांच और नझाई सब स्टेशन में स्थापित तालाबपुरा, घंटाघर और जलसंस्थान स्वतंत्र फीडर की बिजली आपूर्ति भी देर शाम तक गुल रही।
ग्रिड फेल होने से दो बार गुल हुई जनपद की बिजली
ललितपुर। ग्रिड फेल के कारण जिले की बिजली आपूर्ति दो बार ठप रही, इससे जनपदवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को शाम साढ़े चार बजे ओवरलोडिंग के कारण लाइन ट्रिप हो गई, जिसके चलते सवा घंटे बाद शाम 5.40 बजे आपूर्ति सुचारु हो सकी। इसके बाद देर रात 11.40 बजे फिर से लाइन ट्रिप हो गई, जिस पर देर रात्रि 1.50 बजे जनपद की बिजली सप्लाई सुचारु हो सकी। विभागीय सूत्रों के अनुसार पारीछा में ओवरलोड होने के कारण ग्रिड फेल हो गया, जिससे विद्युत आपूर्ति गुल हो गई थी।