{"_id":"3049b13d71a5c2198abee4ee9e20aaa2","slug":"election-duty-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रथम चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रथम चरण के मतदान को पोलिंग पार्टियां रवाना
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 09 Oct 2015 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी (ललितपुर)। पंचायत चुनाव के प्रथम चरण के अंतर्गत शुक्रवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गईं हैं। पोलिंग पार्टियां मतदान स्थल को रवाना हो गईं। बृहस्पतिवार की सुबह से ही चुनाव में ड्यूटी के लिए पोलिंग पार्टियां महरौनी के ब्लाक परिसर में एकत्रित होने लगीं थीं। दोपहर में डीएम डा. रूपेश कुमार ने अन्य अधिकारियों के साथ पोलिंग पार्टियों को बूथों की ओर रवाना करने से पहले आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही कहा कि कोई गड़बड़ी नहीं होने पाए। अगर ऐसी स्थिति बनती है तो तत्काल प्रशासनिक उच्चाधिकारियों को सूचित करें। इसके साथ ही प्रत्येक बूथ के लिए मतदान प्रक्रिया में प्रयुक्त होने वाली स्टेशनरी, मतपेटी और अन्य आवश्यक सामग्री देकर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया।
इस दौरान 170 पोलिंग पार्टियां 38 बसों के माध्यम से अपने-अपने बूथों की ओर रवाना हुईं और देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियां निर्धारित मतदान केंद्रों पर पहुंच गई थीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी, परियोजना निदेशक सुरेश चंद्र मिश्र, एसडीएम महरौनी यशु रुस्तगी, एसडीएम तालबेहट रत्नाकर मिश्र, तहसीलदार महरौनी सुशील दुबे, नायब तहसीलदार आनंद कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
वहीं, शाम को डीएम ने पुलिस अधीक्षक के साथ महरौनी व मडावरा क्षेत्र के विभिन्न पोलिंग बूथों पर जाकर मतदान के पूर्व व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए।