फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Lalitpur police arrested two criminals following an encounter

ललितपुर: पुलिस ने मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश समेत दो को किया गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 02 Nov 2026 10:53 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर Published by: Vijay Singh Pundir Updated Mon, 02 Nov 2026 10:53 AM IST
सार

गिरफ्तार अभियुक्त सरताज उर्फ तरु निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाल निवासी अमन कॉलोनी निशातपुरा भोपाल मध्य प्रदेश वर्ष 2023 से थाना मडावरा में दर्ज चोरी के मुकदमा में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
Lalitpur police arrested two criminals following an encounter
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ललितपुर जनपद की मड़ावरा थाना पुलिस ने सोमवार की सुबह मुठभेड़ के दौरान 50 हजार रुपये के वांछित और इनामी बदमाश सरताज उर्फ तरु को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके एक साथी ने पुलिस के सामने सरेंडर किया। सरताज चोरी के मामले में वर्ष 2023 से वांछित चल रहा था।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त सरताज उर्फ तरु निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ हाल निवासी अमन कॉलोनी निशातपुरा भोपाल मध्य प्रदेश वर्ष 2023 से थाना मडावरा में दर्ज चोरी के मुकदमा में वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सरताज एक अंतर्राज्यीय शातिर चोर है, जिसने नोएडा, सीतापुर, रामपुर, बांदा और मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी चोरी की कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। सोमवार की सुबह पुलिस टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। तभी दोनों बदमाश  दिखाई दिए। पुलिस को देखकर वह भागने लगे, पुलिस ने पकड़ने के लिए घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। 
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में सरताज उर्फ तरु के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर गया। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं उसके साथी सिकंदर अली निवासी चिदरी रोड हुसैनी कॉलोनी थाना गांधीगंज, जिला बिदर कर्नाटक ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल बदमाश सरताज के कब्जे से एक देसी तमंचा व कारतूस और 1110 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उसके साथी सिकंदर अली के पास से एक देसी तमंचा, कारतूस और 1200 रुपये नकद बरामद हुए हैं। सीओ आलोक कुमार अग्रहरि ने बताया कि घायल बदमाश को अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed