{"_id":"579ba6bf4f1c1bf56e21e4c2","slug":"elcohalic-policeman-beaten-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी सिपाही ने पत्नी को पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी सिपाही ने पत्नी को पीटा, मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
beaten, lalitpur hindi news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराबी सिपाही ने पत्नी को पीटा, मामला दर्ज
ललितपुर। गुरुवार रात मोहल्ला गांधीनगर में किराये के मकान में रह रही अध्यापिका के सिपाही पति ने शराब के नशे में आकर उसके साथ मारपीट की, मारपीट के दौरान महिला व पति घायल हो गया, उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली प्रभारी अजयपाल व सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ने घटना स्थल पर मौका मुआयना किया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। बताया जाता है कि काफी समय से दोनों लोगों में विवाद चल रहा है।
सिपाही वर्तमान में आगरा में तैनात है और सस्पेंड चल रहा है। जिला औरया के दिबियापुर व हाल निवासी गांधीनगर में रहने वाली सुभा द्विवेदी पुत्री वीरेंद्र नाथ ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात जब वह अपने घर पर थी तभी उसका पति शराब के नशे में धुत्त होकर आ गया और गाली गलौज करते हुये उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला की चीख पुकार सुन आसपास से आते लोगों को देख वह उसे जाने से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी सिपाही हिमांशु पुत्र रामचरन निवासी कानपुर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
वहीं, हिंमाशु ने बताया कि बृहस्पतिवार रात जब वह अपनी पत्नी के घर पहुंचा तभी किसी ने लोहे की छड़ से उसके सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में सिपाही को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।