फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ek trfa pyar me yuvak ne fhansi lgayi

एकतरफा प्यार में युवक ने लगाई फांसी

Tue, 08 Oct 2019 07:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 07:30 PM IST
विज्ञापन
ek trfa pyar me yuvak ne fhansi lgayi
socied case in lalitpur - फोटो : demo
एकतरफा प्यार में युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

पाली/ललितपुर। थाना पाली क्षेत्रअंतर्गत एक तरफा प्यार में एक शादीशुदा युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक के इस आत्मघाती कदम से जहां उसकी विवाहिता पत्नी की मांग का सिंदूर उजड़ गया, वहीं दुधमुंही पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सोमवार को घुंसी नदी टपरन निवासी प्रदीप कुशवाह (23) पुत्र अर्जुन रात्रि दस बजे तैयार होकर झांकी देखने की बात कहकर घर से निकला। उसकी पत्नी ढाई माह की पुत्री के साथ मायके गई थी व माता- पिता बहनोई के घर जवारे देखने गए थे। घर में भाई और भाभी थे। सुबह छह बजे उसकी भाभी बाहर निकली तो देखा घर के पास में ही लगे एक महुए के पेड़ पर गले में फंदा डालकर प्रदीप लटक रहा है, उसने शोर मचाया जिससे उसकी चीख निकल गई। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग एकत्रित हो गए। पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फांसी के फंदे पर झूल रहे प्रदीप के शव को नीचे उतारा। इस दौरान पाया गया कि प्रदीप के कानों में मोबाइल फोन से जुड़ी लीड लगी थी। मोबाइल फोन स्विच ऑफ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रदीप ने दर्द भरे गाने सुने और फिर फांसी लगा ली। मृतक की जेब से एक पत्र भी निकला है। पत्र में उसने अपने प्यार के बारे में लिखा है। पुलिस ने मोबाइल एवं पत्र को सुरक्षित अपने पास रखकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता मिला है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। उसके पास से एक पत्र भी मिला है। एक तरफा प्रेमप्रसंग से क्षुब्ध होकर उसने आत्महत्या की है।
- केशवनाथ, क्षेत्राधिकारी नाराहट/ पाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed