फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   eight corona infection found in city

जिले में मिले आठ कोरोना संक्रमित मरीज

Sun, 19 Jul 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
eight corona infection found in city
coronavirus-case - फोटो : coronavirus-case
ललितपुर। वैश्विक बीमारी कोरोना वायरस का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को शहर के विभिन्न मोहल्ला निवासी आठ व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे कोराना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 119 पहुंच गई है। शनिवार को शहर के मोहल्ला कटरा बाजार निवासी दो संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें 68 वर्षीय एक महिला व 50 वर्षीय एक व्यक्ति संक्रमित है। मोहल्ला सरदारपुरा निवासी 28 वर्षीय व्यक्ति, तालाबपुुरा में 32 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हैं। मोहल्ला नई बस्ती निवासी 45 वर्षीय एक व्यक्ति, मोहल्ला नझाई बाजार निवासी 44 वर्षीय, आजादपुरा निवासी 43 वर्षीय और नई तहसील निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। इन सभी को मिलाकर कुल संक्रमितों की संख्या 119 हो गई है।
विज्ञापन

----------
322 व्यक्तियों के जांच को भेजे सैंपल
जिले में संक्रमण बढ़ने के साथ सैंपलों की संख्या भी बढ गई है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 322 सैंपल लेकर जांच को भेजे हैं। सैंपल देने वाले लोगों को क्वारंटीन किया गया है। नौ जुलाई के पहले से लेकर 17 जुलाई तक 1161 सैंपलों की रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन

----------------
शनिवार को आठ व्यक्तियों में कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इन सभी को उपचार के लिए तालबेहट के एल-1 हॉस्पिटल में भर्ती कराया जा रहा है।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed