फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight children caught doing child labor in Talbehat

Lalitpur News: तालबेहट में बाल श्रम करते आठ बच्चे पकड़े

Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight children caught doing child labor in Talbehat
- श्रम विभाग ने बाल श्रम रोको अभियान के तहत की छापामारी, दुकानदारों को नोटिस जारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर-तालबेहट। नगर क्षेत्र तालबेहट में बाल श्रम को रोकने के लिए छापामारी अभियान चलाया गया। दुकानों व ढाबों पर छापामारी की गई। साथ ही वहां पर कार्य करने वाले कर्मचारियों से वेतन की जानकारी ली गई। अभियान के दौरान आठ बाल श्रमिक चिंह्ति दुकानदारों व ढाबा संचालकों को नोटिस जारी किया गया।

राष्ट्रीय बाल श्रम आयोग एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डीपी अग्रहरि ने तालबेहट में अभियान चलाया। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सेवायोजक-दुकानदार न्यूनतम मजदूरी श्रमिकों को नहीं दे रहे हैं, कम वेतन भुगतान किए जाने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। आठ बच्चों को निरीक्षण के दौरान कार्य करते हुए पाया गया। जहां पर बालश्रम किया जा रहा था, उन दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed