फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Eight booked in deadly attack

Lalitpur News: जानलेवा हमले में आठ पर मुकदमा

Fri, 09 Aug 2024 02:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 02:53 AM IST
विज्ञापन
Eight booked in deadly attack
ललितपुर। पुरानी रंजिश में एक परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आठ आरोपियों पर केस दर्ज किया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी हुई है। वहीं, घटना के बाद पुलिस गांव में भ्रमण करती रही।
विज्ञापन

थाना जखौरा के लालौन गांव निवासी बड़ी दुलईया पत्नी नत्थू सिंह ठाकुर ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह बुधवार रात को अपने घर पर थी। इसी दौरान विजय सिंह, विश्वनाथ सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शशि राजा, साेनू राजा, सुख सिंह, बलराम आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने मना किया तो हाथ में बंदूक लिए विजय सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, संतोष सिंह, शशि राजा, सोनू राजा ठाकुर ने जान से मारने की नीयत से उस पर और परिजनों पर कई फायर किए। गोली लगने से चंद्रपाल, नत्थूसिंह, विक्रम सिंह, अनुज राजा घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जखौरा ले गए। यहां से नत्थू सिंह व विक्रम सिंह और अनुज राजा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने सभी आठ हमलावर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


युवक की मौत के बाद से चल रही थी रंजिश
कुछ माह पहले चकलालोन निवासी राजबाबू पुत्र केहर फंदे पर लटका मिला था। इसको लेकर मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन और हंगामा करते हुए विपक्षियों पर हत्या का आरोप लगाया था। मृतक के परिजनों के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद से दोनों परिवारों में रंजिश चल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालौन गांव में हुई घटना में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हमलावरों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - अभय नारायण राय, क्षेत्राधिकारी सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed