फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Effigy of the person who made lewd remarks on Vageshwar Peethadhishwar burnt

Lalitpur News: वागेश्वर पीठाधीश्वर पर अभद्र टिप्पणी करने वाले का पुतला जलाया

Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jan 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Effigy of the person who made lewd remarks on Vageshwar Peethadhishwar burnt
ललितपुर। सनातन धर्म और वागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर रविवार को वागेश्वर शिष्य मंडल ने विरोध-प्रदर्शन कर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान उन्होंने टिप्पणी करने वाले का पुतला जलाया और जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

रविवार को वागेश्वर शिष्य मंडल के कई कार्यकर्ता तुवन मंदिर मैदान में एकत्रित हुए। कारण था हाल ही में वागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और सनातन धर्म के विरुद्घ की गई टिप्पणी। शिष्य मंडल के कार्यकर्ताओं ने तुवन मैदान से विरोध प्रदर्शन शुरू करते हुए पैदल मार्च किया और टिप्पणी करने वाले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनके हाथों में टिप्पणी करने वाले का व्यक्ति के स्वरूप वाला पुतला था। विरोध प्रदर्शन कर रहे शिष्य मंडल के कार्यकर्ता घंटाघर पर पहुंचे। यहां पुलिस पहुंची और प्रदर्शनकारियों से वार्ता करते हुए यहां पुतला नहीं जलाने दिया। उन्होंने डीएम से टिप्पणी करने के वाले के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई। ज्ञापन पर नीरज गंगेले, शैलेंद्र पुरोहित, सौरभ रजक, राहुल, अंकित, नितिन चौबे, कृष्णकांत, दीपक पस्तोर, पंकज शर्मा, मयंक शर्मा सहित वागेश्वर धाम शिष्य मंडल के अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed