फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Educational quality also requires personality development

शैक्षिक गुणवत्ता के साथ व्यक्तित्व विकास भी जरूरी

Tue, 18 Oct 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 18 Oct 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 Educational quality also requires personality development
sangosti, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। विश्वैश्वरैया हॉल में सह समन्वयक ज्ञानोदय अनुश्रवण एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय शैक्षिक सेमिनार में आधा दर्जन शिक्षकों की सफलता की कहानियों को सराहा गया। एससीईआरटी अध्यक्ष व डीएम ने लीक से हटकर कार्य करने पर प्रदेश के बीस शिक्षकों को सम्मानित किया।      
विज्ञापन


राज्य स्तरीय सेमिनार में प्रतिभागियों से सफलता की कहानी मांगी गई थी, जिसमें प्रदेश के बीस जनपदों के शिक्षकों ने अपनी-अपनी सफलता की कहानी भेजी। सेमिनार में प्रतिभागी शिक्षकों ने इसका प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया। बदायूं से आए राष्ट्रपति पुरस्कृत कुंवर सेन ने बताया कि स्कूल में छात्र उपस्थिति शत प्रतिशत रखने के लिए समुदाय का सहयोग लिया व कमजोर बच्चों के लिए विद्यालय समय उपरांत पृथक से समय दिया, जिससे कमजोर बच्चे भी पाठ्यक्रम की मुख्य धारा में शामिल हो गए। 
विज्ञापन


कानपुर देहात के विमल कुमार ने बताया कि बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर विद्यालयीय वातावरण बहुत जरूरी है। मथुरा से आई अनीता मुदगल ने शून्य निवेश पर शैक्षिक गुणवत्ता के साथ बच्चों के व्यक्तित्व विकास पर फोकस किया। जालौन से आए उदयकरन ने ग्रीष्मावकाश का उपयोग कर बच्चों को शिक्षा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने गर्मियों की छुट्टी में बच्चों के लिए योग व समर कैंप लगाया। इस तरह उन्होंने विद्यालय में छात्रांकन बढ़ाने में सफलता पाई। आगरा से आई मीना कुमारी ने स्कूल में बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति बनाने में सामुदायिक सहभागिता का सहारा लिया। ललितपुर के मुकेश नायक ने शैक्षिक गुणवत्ता बढ़ाने में लीप व सार नवाचार का सहारा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्णायक मंडल ने प्रस्तुतीकरण उपरांत बेहतर सफलता की कहानी का चयन किया। निर्णायकों में बीईओ ह्दयशंकर लाल श्रीवास्तव, अनिल पटैरिया, यासीन खान, सकीराम, प्रशांत राजपूत, प्रदीप सोनी, सुनील वर्मा, राजीव श्रीवास्तव, राजपाल तोमर शामिल रहे।           
 
एससीईआरटी अध्यक्ष मीनाक्षी कौल, डीएम डा. रूपेश कुमार व बीएसए संतोष कुमार राय ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र, शील्ड व मेडल प्रदान किए। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभागी शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वह अपने अनुभव अन्य शिक्षकों से साझा करें, जिससे कि शासन की मंशा पूरी हो सके।

इस मौके पर बीएसए संतोष कुमार राय, बीईओ एनएल शर्मा, संतोष वर्मा, ह्दय शंकर श्रीवास्तव, आभा अग्रवाल, सह समन्वयक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष अजय पाल, सुशील उपाध्याय, डा. एमके तिवारी, सत्यप्रकाश पांडेय, रागिनी मिश्रा, रामजन यादव, विनीत तिवारी, हरिश्चंद्र त्रिवेदी, संजय श्रीवास्तव, कालका प्रसाद अवस्थी, प्रावेश मिश्रा, ह्देश गोस्वामी, अनिल शर्मा, गौरव तिवारी, हरिश्चंद्र नामदेव, अभिषेक शर्मा, नेहा सोनी, बबीता प्रजापति, संध्या आदि उपस्थित रहे। संचालन सह समन्वयक हेमंत तिवारी ने किया।      

  
यह हुए सम्मानित       
खुर्शीद हसन, मिया जमीर, ममतेरा, सरिता कपूर, गुलशन रानी, इमारत अली, कुंवर सेन, प्रवीण कुमार, हरिश्चंद्र सक्सेना, डा. मनोज, कंचन सक्सेना, मुकेश कुमार, अनिरुद्ध शर्मा, पंकज वाश्री, मनोज कुमार, अमरेश मिश्रा, विमल कुमार, अमित शर्मा, डा. अमित मुदगल, पूजा अग्रवाल, अंजली, मुकेश कुमार, अजय सिंह, भेला प्रसाद यादव, मनीष वर्मा, नजर मोहम्मद, सुरजीत मौर्य, रामनारायण पांडेय, शिवकुमार, संतोष प्रजापति, माधुरी जायसवाल, अखिलेश, रामजनम यादव, श्रीपाल वर्मा, आशीष कुमार, उदयकरण, अफजल मुहम्मद, वारेश कुमार, मीना कुमारी, वंशराज, नवीन कुमार, अनंत तिवारी, कृष्ण कुमारी उपाध्याय, विनय रजक, आफताब अहमद, मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, नीलिमा, प्रियंका सक्सेना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed